{"_id":"5ad0dbf64f1c1b84028b458f","slug":"181523637238-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में होगा बैरा टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में होगा बैरा टेस्ट
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
doctors
- फोटो : amarujala
कुल्लू। बहरापन के मरीजों को अब बैरा टेस्ट करने के लिए आईजीएमसी शिमला और टांडा का रुख नहीं करना पड़ेगा। मरीजों के उपचार के साथ ही अब क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बैरा टेस्ट होंगे। इसके लिए जल्द ही रेडक्रॉस सोसायटी की मदद से जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र में बहरेपन की पहचान के लिए अत्याधुनिक बैरा टेस्ट की मशीन भी स्थापित की जाएगी।
अभी केवल इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज शिमला और मेडिकल कालेज टांडा में ही बैरा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। लोगों को जिला मुख्यालय में बैरा टेस्ट की सुविधा मिलने से जहां समय की बर्बादी नहीं होगी वहीं धन की भी बचत होगी। इसके अलावा जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगों को आनलाइन प्रमाण पत्र जारी करने की आधुनिक सुविधा आरंभ करने की संभावना तलाशी जा रही हैं। इसके लिए केंद्रीय मंत्रालय के साफ्टवेयर का अध्ययन किया जा रहा है।
ऑनलाइन प्रमाण पत्र से दिव्यांगों को काफी सुविधा होगी और विभिन्न विभागों के पास दिव्यांगों का सही आंकड़ा हमेशा उपलब्ध रहेगा। इससे विकलांगों से संबंधित सरकार की विभिन्न योजनाओं का कार्यान्वयन प्रभावी ढंग से संभव होगा। इस संबंध में टेक सिंह, निर्मल सिंह, होशियार सिंह, केवल सिंह, पन्ना लाल, जगदीश, सोमदेव, चमन लाल, राजेश कुमार, उत्तम सिंह, राम सिंह, बुध राम तथा शेर सिंह नेगी ने कहा कि बैरा टेस्ट की सुविधा कुल्लू अस्पताल मिलने से कुल्लू जिला के साथ-साथ मंडी, लाहौल-स्पीति और पांगी के मरीजों को मिल सकेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी तक लोगों को शिमला जाकर परेशान होना पड़ रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी कुल्लू डॉ विक्रम कटोच ने कहा कि मशीन को स्थापित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इससे क्षेत्र की हजारों लोगों को सुविधा मिलेगा।
क्षेत्रीय अस्पताल में रेडक्रॉस सोसाइटी की मदद से बहरेपन की पहचान के लिए अत्याधुनिक बैरा टैस्ट की मशीन लगाई जाएगी। टेस्ट करवाने में मरीजों को आ रही परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अगले माह तक इसे स्थापित किया जाएगा। -युनूस उपायुक्त, कुल्लू