{"_id":"5ac8c8d64f1c1bc1618b611a","slug":"181523108054-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"330 दवाइयां मुफ्त, डॉक्टरों को दिए जेनेरिक दवाइयां लिखने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
330 दवाइयां मुफ्त, डॉक्टरों को दिए जेनेरिक दवाइयां लिखने के आदेश
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
जेनेरिक दवाइयां लिखें चिकित्सक
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बोले मुख्य चिकित्सा अधिकारी
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में 330 दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं तथा डॉक्टरों को केवल जेनेरिक दवाइयां ही लिखने के आदेश दिए गए हैं। इससे आम मरीज लाभान्वित होंगे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच, विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश गुलेरिया और अन्य अधिकारियों ने पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना से छूटे लोगों के लिए भी अब सरकार यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम लेकर आई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत साल में केवल 365 रुपये देकर एक परिवार के पांच सदस्य निशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल एक कार्ड बनवाना पड़ेगा। अभी ये कार्ड क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बनाए जा रहे हैं लेकिन आने वाले दिनों में स्वास्थ्य विभाग जिला के सभी पात्र लोगों के कार्ड बनाने के लिए खंड स्तर पर भी विशेष अभियान चलाएगा। एएनएम स्कूल की प्रशिक्षुओं ने समूह गान पेश किया। कार्यक्रम में डॉ. सपना शर्मा, डॉ. अवनिशा, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी देवेंद्र गौड़ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सवित्र चंद और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।