{"_id":"5a9d4ee54f1c1b0a7b8ba789","slug":"181520258789-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम के कारण स्तींगरी की उड़ान रद,यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम के कारण स्तींगरी की उड़ान रद,यात्री परेशान
Updated Mon, 05 Mar 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
विमान
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। खराब मौसम के कारण स्तींगरी की तीसरी उड़ान रद हो गई। जिसके कारण स्तींगरी हेलीपैड से यात्रियों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। हालांकि इससे पहले सोमवार को किलाड़ और उदयपुर के लिए हेलीकाप्टर ने उड़ानें हुईं। किलाड़ की उड़ान से बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को किलाड़ पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि मौसम साफ रहने पर स्तींगरी की उड़ान प्राथमिकता के आधार पर होगी। उदयपुर की उड़ान से करीब आधा दर्जन मरीजों को कुल्लू के लिए लिफ्ट किया गया। दो उड़ानों से मरीजों समेत 65 यात्रियों को रोहतांग दर्रा के आर-पार किया गया। पिछले दिनों मौसम खराब और वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण जनजातीय क्षेत्रों के लिए हेलीकाप्टर की उड़ानें नहीं हो पाई हैं। जिस कारण घाटी से बाहर और कुल्लू की तरफ जाने वाले यात्रियों और मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सीएमओ केलांग भी उड़ान रद्द होने से सोमवार को घाटी नहीं पहुंच पाए। वहीं इस संबंध मेें सीएमओ डीडी शर्मा ने बताया कि 11 मार्च को लाहौल घाटी में पल्स पोलिया अभियान का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। लिहाजा, उनका केलांग पहुंचना जरूरी है।
कुल्लू में तैनात उड़ान प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि रोहतांग में खराब मौसम के कारण तीसरी उड़ान को रद्द करना पड़ा है। उधर, पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि मौसम साफ होने पर हेलीकाप्टर वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्त होता है। नियमित उड़ानें नहीं होने से कुछ दिनों से आम यात्रियों के साथ मरीजों की तादाद एकाएक बढ़ गई है। सरकार को मौसम साफ होने की सूरत में नियमित उड़ानों की व्यवस्था करनी चाहिए।