फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रोहतांग टनल से आम लोगों की आवाजाही पर लगी रोक

रोहतांग टनल से आम लोगों की आवाजाही पर लगी रोक

Mon, 05 Mar 2018 07:36 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग टनल से आम लोगों की आवाजाही पर लगी रोक
रोहतांग टनल से आम लोगों
विज्ञापन

की आवाजाही पर लगी रोक
डीसी की सिफारिश पर ही मरीजों को मिलेगी आवाजाही की छूट
हिमखंड गिरने के बाद सुरक्षा को लेकर टनल प्रबंधन ने लिया निर्णय
अशोक राणा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सुरक्षा कारणों से निर्माणाधीन रोहतांग टनल होकर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। अब प्रशासन की सिफारिश पर केवल रेफर मरीजों को ही रोहतांग टनल होकर आवाजाही की अनुमति मिलेगी। ऐसे में अब रोहतांग दर्रा पार करने के लिए सरकार पर हेलीकाप्टर की नियमित उड़ानों को लेकर दबाव बढ़ जाएगा।
बीते दिनों टनल के नार्थ पोर्टल में हिमखंड गिरने की घटना के बाद टनल प्रबंधन आम लोगों की आवाजाही को लेकर अलर्ट हो गया है। प्रबंधन का मानना है कि नॉर्थ पोर्टल के हिस्से में अभी भी हिमखंड गिरने की संभावना बनी हुई है। लिहाजा, वह किसी तरह का जोखिम उठाने को तैयार नहीं है। वहीं टनल प्रबंधन पर रोहतांग टनल के निर्माण में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार का लगातार दबाव बना हुआ है। ऐसे में टनल के भीतर से आम लोगों की आवाजाही निर्माण कार्य में बाधा आ रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इन दिनों टनल के भीतर खुदाई के लिए ब्लास्टिंग का काम चल रहा है। मलबे की करीब डेढ़ सौ डंपर रोजाना टनल से बाहर निकल रही है। बावजूद टनल प्रबंधन ने मरीजों को बड़ी राहत देते हुए उनके आवाजाही पर रोक नहीं लगाई है। रोहतांग टनल के चीफ इंजीनियर एमएन चंद्रराणा के मुताबिक लगातार हो रही बर्फबारी के कारण नॉर्थ पोर्टल में हिमखंड गिरने की संभावना बनी हुई है। जबकि टनल के भीतर ब्लास्टिंग का काम बढ़ गया है। ऐसे में आम लोगों की आवाजाही से निर्माण कार्य प्रभावित हो जाएगा। चीफ इंजीनियर ने बताया कि डीसी लाहौल-स्पीति की सिफारिश पर ही गंभीर रूप से बीमार मरीजों को टनल से होकर आवाजाही करने की अनुमति दी जा रही है। टनल का काम तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य पूरा होते ही टनल को जल्द ही ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि रोहतांग टनल से आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगने से अब नियमित हेलीकाप्टर उड़ानों के लिए सरकार पर दबाव बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed