फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अब 25 इलेक्ट्रिक बसों से रोहतांग पहुंचेंगे पर्यटक

अब 25 इलेक्ट्रिक बसों से रोहतांग पहुंचेंगे पर्यटक

Tue, 16 Jan 2018 07:23 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
अब 25 इलेक्ट्रिक बसों से रोहतांग पहुंचेंगे पर्यटक
electric bus - फोटो : amarujala
कुल्लू। एनजीटी के आदेशों के बाद आगामी समर सीजन में रोहतांग दर्रा के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। रोहतांग दर्रा का सैर-सपाटा करने वाले पर्र्यटक भी इन बसों का लाभ उठा सकेंगे। रोहतांग में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए एचआरटीसी ने बंगलुरू से इन बसों को मंगवाया है। इसमें 14 बसों कुल्लू निगम के बेड़े में शामिल हो गई हैं। जबकि अगले दो सप्ताह में करीब आधा दर्जन और इलेक्ट्रिक बसें भी कुल्लू पहुुंच जाएंगी। मार्च के अंत तक सभी 25 बसों के कुल्लू पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में मनाली से रोहतांग के बीच इलेक्ट्रिक बसों का किराया क्या होगा यह दर्रा खुलने के बाद ही तय होगा। 51 किलोमीटर लंबे मनाली-रोहतांग रूट पर चलने वाली 25 सीटर बसों में रोजाना 625 पर्यटक ही रोहतांग जा सकेंगे। अभी तक नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के तहत 1200 वाहन रोहतांग दर्रा जा सकेंगे। ऑन लाइन सिस्टम के तहत पहले आओ-पहल जाओ की तर्ज पर पेट्रोल के 800 तथा डीजल के 400 वाहनों को जाने की अनुमति है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि मनाली-रोहतांग के बीच 25 इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा। जो अगले दो माह तक कुल्लू पहुंचेगी। जब तक मढ़ी और रोहतांग नहीं खुल जाता है बसों को कुल्लू के लोकल रूटों के साथ मनाली-मंडी के बीच चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली में होगी बसों की चार्जिंग
कुल्लू। रोहतांग दर्रा को चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को मनाली मेें ही चार्ज किया जाएगा। इसके लिए मनाली के आलू ग्राउंड में करीब एक दर्जन चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे। फिलहाल एचआरटीसी कुल्लू के बेड़े में 14 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो गई हैं। इसमें चार बसों को संचालन किया जा रहा है। शेष बसों को चलाने के लिए चिन्हित रूटों की स्वीकृति के लिए शिमला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed