फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भाजपा सरकार में कुल्लू व लाहौल-स्पीति को मिले दो कैबिनेट मंत्री

भाजपा सरकार में कुल्लू व लाहौल-स्पीति को मिले दो कैबिनेट मंत्री

Wed, 27 Dec 2017 09:01 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार में कुल्लू व लाहौल-स्पीति को मिले दो कैबिनेट मंत्री
भाजपा सरकार में कुल्लू व लाहौल को मिले दो कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन

महेश्वर सिंह की हार पर मनाली से गोविंद ठाकुर को मिला मौका
जनजातीय कोटे से लाहौल-स्पीति के डॉ मार्कंडा बने मंत्री
दोनों जिलों की पांच में से चार सीटों पर है भाजपा का कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। हिमाचल भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल में कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला के एक-एक विधायक को प्रतिनिधित्व करने का मौका पहली बार मिला है। इससे पहले दोनों जिले के एक साथ कभी भी दो कैबिनेट मंत्री नहीं थे। जिससे दोनों जिलों में खुशी की लहर है। लाहौल-स्पीति में माइनस तापमान में कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला में कांग्रेस को पटखनी देकर भाजपा पांच में से चार सीटों में काबिज हुई है। वहीं कुल्लू सदर से भाजपा चूक गई। इनमें कुल्लू जिला की चार में से तीन सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। जबकि लाहौल-स्पीति की एकमात्र सीट में भाजपा का दबदबा रहा है। कुल्लू सदर से भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह की हार से हैट्रिक लगाने वाले गोविंद ठाकुर का मंत्री पद का रास्ता साफ हुआ। वर्तमान में कुल्लू जिला में भाजपा विधायकों में सबसे वरिष्ठ गोविंद हैं।
विज्ञापन

गोविंद ठाकुर के पिता स्व. कुंज लाल ठाकुर भी पूर्व मंत्री चुके हैं। उनके तार संघ से भी जुड़े हैं। वह संघ की पसंद बताए जा रहे हैं। जबकि जनजातीय कोटे से डॉ राम लाल मार्कंडा वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। उन्हें जनजातीय कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। गोविंद ठाकुर पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। जबकि डॉ रामलाल मार्कंडा पूर्व में एक बार राज्य मंत्री रह चुके हैं। कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला के दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से कई लटके प्रोजेक्टस के पूरे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जय राम के साथ युवा मोर्चा में काम कर चुके हैं गोविंद
जय राम ठाकुर भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए कैबिनेट मंत्री गोविंद ठाकुर उनकी टीम काम कर चुके हैं। वह महामंत्री पद पर आसीन थे। बाद में वह खुद भी भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। भाजयुमो से ही जयराम और गोविंद ठाकुर के बीच करीबियां रही हैं।

कांग्रेस सरकार में तीन साल बाद मिला था मंत्री पद
पिछली कांग्रेस सरकार में कुल्लू जिला को तीन साल बाद मंत्री पद का तोहफा मिला था। बंजार विस क्षेत्र से स्व. कर्ण सिंह को आयुर्वेद मंत्री बनाया गया था। जबकि लाहौल-स्पीति जिला से कोई भी मंत्री नहीं था।


अब सीपीएस व अध्यक्ष-उपाध्यक्षों पर टिकी नजरें
नवनिर्वाचित भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल गठित होने के बाद अब सीपीएस व बोर्ड-निगम के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। कई भाजपा नेता व विधायक औहदों के लिए लॉबिंग में जुटे हुए हैं। इन दिनों नवनिर्वाचित विधायक शिमला में ही डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed