फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   टीसी महंत के निष्कासन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

टीसी महंत के निष्कासन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Tue, 26 Dec 2017 10:13 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
टीसी महंत के निष्कासन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : amarujala
बंजार (कुल्लू)। बंजार विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस चुनाव प्रभारी टीसी महंत के निष्कासन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि लारजी में हुई बैठक में भितरघात के आरोप पर अध्यक्ष राम सिंह मियां को निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। अब वह आधी अधूरी कार्यकारिणी की बैठक में निष्ठावान कार्यकर्ता को निष्कासित करने का अधिकार नहीं रखते हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार के उपाध्यक्ष हरि सिंह नेगी, पूर्ण पालसरा, अनुज सूद, ज्ञान चंद सागर, कृष्णा देवी, प्रशांत लवली, राम कृष्ण चौहान, महासचिव मोहर सिंह ठाकुर, डूर सिंह ठाकुर, मीरा देवी, महिंद्र शशि, प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष टेढी सिंह नेगी, सचिव घनश्याम शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रेम सोनी, सदस्य शोभा राम, नैन प्रकाश, टेक चंद डोगरा, जसवंत ठाकुर, उर्मिला देवी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भोपाल ठाकुर, महासचिव अमर ठाकुर, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा पिंगला भंडारी, उपाध्यक्षा चंद्रा ठाकुर, बंजार सेवादल के मुख्य संगठक चेत राम वीर, सेवा दल सचिव यज्ञ चंद भमासी, बंजार विधानसभा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष खेम चंद, जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बुद्घि सिंह, विस बंजार माइनारिटी सेल के पूर्व अध्यक्ष बरकत अली, जिला इंटक महासचिव राम लाल कुल्लवी, बंजार खंड प्रधान परिषद की महासचिव वीना भारती, बंजार खंड उप प्रधान परिषद के उपाध्यक्ष ठेवा राम, बंजार नगर पंचायत के अध्यक्ष कुंज लाल राणा, बंजार शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा छाया ठाकुर, बंजार शहर कांग्रेस कमेटी के प्रधान गुलशन कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव गुमत राम और जिला कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट डोला सिंह महंत समेत अन्य ने बताया कि टीसी महंत ने विस चुनाव में निष्ठापूर्वक कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य किया है। प्रतिशोध की भावना से निष्कासत करना तर्कसंगत नहीं है। वहीं, टीसी महंत के अनुसार मेरा निष्कासन एक सोची समझी चाल के तहत किया गया है। जिसकी लड़ाई मैं स्वयं विस बंजार के 25 हजार कांग्रेसी मतदाताओं के साथ कांग्रेस पार्टी के हाईकमान तक लडूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed