{"_id":"59aec97b4f1c1b94078b466a","slug":"181504627067-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरवरी में रातोंरात बना दिए अवैध खोखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरवरी में रातोंरात बना दिए अवैध खोखे
Updated Tue, 05 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के सरवरी में रातोंरात चार खोखे बना दिए हैं। सरवरी बस अड्डे के एक तरफ कुछ लोगों ने चार अवैध खोखे बना डाले। इसकी भनक न तो पार्षदों को लगी और न ही नगर परिषद को। कब्जाधारियों ने नियमों को ताक पर रखते हुए चार अवैध खोखों का निर्माण कर लिया। शहर के बीचोंबीच हुए इस अवैध निर्माण के बाद शहरवासियों में खासी नाराजगी है। गौरतलब है कि सरवरी बस अड्डे के एक तरफ सब्जी वालों को नगर परिषद ने पक्की दुकानें बनाकर दी हैं। इन दुकानों को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। दुकानों में बंदरबांट का आरोप भी लगा था। अब इन्हीं दुकानों के साथ लगती भूमि पर कुछ लोगों की ओर से द्वारा अवैध खोखे बनाए जाने को लेकर एक बार फिर सरवरी की यह जगह विवादों में आ गई है। हालांकि, इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह अवैध खोखे किसने बनाए हैं। खोखे बनाने के लिए उक्त लोगों ने क्या नगर परिषद से परमिशन ली थी? सरवरी बस स्टेंड वाले एरिया में दिनभर चहलकदमी रहती है। ऐसे में दबंग खोखों में दुकानें सजाकर अपनी दुकानदारी सजाना चाहते हैं। शहरवासी अमित सूद, राजेश कुमार, चंद्र सिंह, राहुल, विवेक नेगी और नंद लाल शर्मा ने कहा कि यह पहला मौका नहीं हैं। शहर में इस तरह का अवैध निर्माण हुआ है। इससे पहले भी स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद की अनदेखी के चलते कई लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उधर इस संबंध में वार्ड नंबर दो की पार्षद कुब्जा ठाकुर ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। मामले को लेकर पार्षदों ने लिखित तौर पर नगर परिषद को शिकायत दी है। वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी तेज सिंह ठाकुर ने कहा कि शिकायत मिली है। खोखों का निरीक्षण करने के उपरांत आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन