फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भोले नाथ के दर्शन को उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

भोले नाथ के दर्शन को उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

Sun, 13 Aug 2017 09:40 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
भोले नाथ के दर्शन को उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
कुल्लू। सावन माह के आखिरी रविवार को महादेव के दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। बिजली महादेव के साथ भूतनाथ मंदिर, मौहल तथा ढालपुर स्थित महादेव के देवालयों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। रविवार का अवकाश होने के चलते शिव देवालयों में शिवलिंग के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। 15 अगस्त तक चलने वाले सावन माह के अंतिम रविवार के चलते कुल्लू घाटी के धार्मिक स्थल बिजली महादेव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर सुख शांति का आशीर्वाद लिया। बिजली महादेव में दर्शन करने पहुंचे अमर चंद, रमेश, दलीप सिंह, जगदीश, भीम सिंह तथा चमन ने कहा कि वे भोले बाबा के दर्शन कर धन्य हो गए हैं। अधिष्ठाता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ ने कहा कि इस साल सावन महीने में अधिष्ठाता बिजली महादेव के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में महादेव के भक्त पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी की ओर से भक्तों के लिए सावन महीने में खूब तैयारी की थी। उन्होंने कहा कि पूरे सावन माह में महादेव की वास स्थली में भंडारे के साथ खीर का भी दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed