फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   18 challans on disposal and plastic use

Kullu News: डिस्पोजल और प्लास्टिक उपयोग पर 18 चालान

Sat, 03 Jan 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 03 Jan 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
18 challans on disposal and plastic use
मनाली में  डिस्पोजल जब्त करती नगर परिषद की टीम।-संवाद
नगर परिषद की टीम ने मनाली के मालरोड में की कार्रवाई
विज्ञापन

धड़ल्ले से शहर में डिस्पोजल में परोसी जा रही थी खाद्य सामग्री

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में डिस्पोजल और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर नगर परिषद ने कार्रवाई की है। गत शुक्रवार रात को नगर परिषद की टीम ने ऐसी 18 दुकानों के चालान किए जिनमें डिस्पोजल और सिंगल यूज प्लास्टिक दोनों का प्रयोग हो रहा था। नगर परिषद ने साफ किया है कि नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि फरवरी में नगर परिषद ने जनरल हाउस की बैठक में प्रस्ताव पारित कर मालरोड और साथ लगते इलाकों में डिस्पोजल और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया था। बावजूद इसके शहर में धड़ल्ले से डिस्पोजल में खाद्य सामग्री परोसी जा रही थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने यह मामला प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए नगर परिषद की टीम ने गत शुक्रवार देर शाम कार्रवाई की। मालरोड में रामबाग से आईबैक्स चौक तक कुल 18 चालान किए गए। इनमें डिस्पोजल प्लेट और कप के इस्तेमाल, सिंगल यूज प्लास्टिक के चालान शामिल हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी करुण भरमौरिया ने बताया कि मालरोड में चालान किए गए। नगर परिषद शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए कृत संकल्प है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed