{"_id":"6324b4bf0b87de6e732f1a97","slug":"172-buses-booked-for-programs-public-had-to-walk-on-local-routes-kullu-news-sml4219250192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम के कार्यक्रम के लिए बुक रहीं 172 बसें, लोकल रूटों पर यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम के कार्यक्रम के लिए बुक रहीं 172 बसें, लोकल रूटों पर यात्री परेशान
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की रैली को लेकर एचआरटीसी की बसें बुक होने के बाद बस का इंतजार करते लोग।
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू और उपमंडल बंजार में प्रगतिशील हिमाचल समारोह मनाए गए। इन दोनों समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष तौर उपस्थित रहे। इन समारोह में भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं को लाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की 172 बसों को बुक किया गया था, जिसके कारण एचआरटीसी के अधिकतर लोकल रूट प्रभावित रहे।
लोकल रूट प्रभावित रहने से लोगों को कई मील का सफर पैदल ही तय करना पड़ा है। समय सारिणी के अनुसार बसें संचालित न होने के कारण मरीजों और स्कूली विद्यार्थियों की दिक्कतें बढ़ी। वहीं, सरकारी व निजी कार्यालयों के कर्मचारियों और आम लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि समारोह में कुल्लू समेत जिला मंडी और लाहौल-स्पीति की बसें भी बुक की गई थी। ऐसे में मंडी और लाहौल में भी सवारियों को कुछ हद तक परेशानी हुई है, लेकिन जिला कुल्लू में बसों की बुकिंग होने से सवारियों को पूरा दिन परेशान होना पड़ा। निगम की बसें शुक्रवार को लोकल रूटों पर नहीं चलीं। लोग समय सारिणी के अनुसार बस स्टॉप पर पहुंचे, उन्हें इंतजार ही करना पड़ा।
विज्ञापन
यात्री नीलम, सोनम, रीतिका, शिवानी, मोहित, सुभाष, रणजीत, निर्मल, अशोक ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के बसों का सरकारी समारोह में लगाया जाना गलत है। सरकार सत्ता में होने का फायदा उठा रही है। सरकारी के बजाए निजी बसों को समारोह के लिए बुक किया जाना चाहिए था। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर सरकारी बसें ही चलती है। उधर, निगम के डीडीएम डीके नारंग ने कहा किप्रगतिशील हिमाचल समारोह में 172 बसों की ड्यूटी लगाई गई थीं।