{"_id":"5caf58a0bdec222ffc35aac8","slug":"171554995360-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून तक पैक होने लगे कुल्लू-मनाली होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून तक पैक होने लगे कुल्लू-मनाली होटल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। एक ओर पर्यटन सीजन के लिए पर्यटन कारोबारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं तो वहीं देश भर से पर्यटकों ने घाटी के सैर-सपाटे के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। रोहतांग दर्रा समेत जिले के स्नो प्वाइंटों में इस साल तीन दशकों बाद रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है। ऐसे में सैलानी रोहतांग में जुलाई तक बर्फ का दीदार कर सकेंगे। जबकि, जलोड़ी दर्रा, सरयोलसर और हामटा पास में मई तक बर्फ देखने को मिल सकेगी। पहाड़ों में हुई रिकॉर्ड बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के साथ साहसिक पर्यटन संचालकों के चेहरे खिले हुए हैं। मनाली में होटलों की ऑक्यूपेंसी 40 फीसदी तक चल रही है।
जबकि, ऑनलाइन बुकिंग 60 फीसदी पहुंच गई है। ऐसे में मई माह तक कुल्लू, मनाली और धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण और कसोल के होटलों के पैक होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी रोहतांग दर्रा पर्यटकों के सैर-सपाटे के लिए नहीं खुला है। बावजूद इसके देशभर के पर्यटकों में भारी उत्साह का माहौल है। रोहतांग खुलने पर ऑनलाइन बुकिंग में और भी तेजी की उम्मीद है। देश के मैदानी इलाकों में दिनप्रतिदिन बढ़ रहे तापमान से राहत पाने के लिए घाटी के पर्यटन स्थलों में धीरे-धीरे रौनक लौटने लगी है। सोलंगनाला, कोठी, मणिकर्ण, जलोड़ी दर्रा, सरयोलसर तथा तीर्थन घाटी में सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया है। पर्यटन कारोबारी अनूप ठाकुर, देवेंद्र नेगी, गजेंद्र ठाकुर, प्रेम सिंह, देव राज और मोहर सिंह ने कहा कि पूरी पर्यटन नगरी आगामी पर्यटन सीजन को तैयार है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि मनाली के करीब 700 होटल पंजीकृत हैं जो 60 फीसदी तक जून माह के लिए बुक हो गए हैं। अनूप राम ठाकुर ने कहा कि जैसे ही रोहतांग दर्रा खुलेगा बुकिंग में और तेजी की उम्मीद है।
साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
कुल्लू। पर्यटन सीजन में कुल्लू-मनाली के बीच चलने वाले साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए रिवर रॉफ्टिंग प्वाइंट रायसन, बबेली और पिरड़ी में रौनक छा गई है। जबकि, मनाली के प्रसिद्ध सोलंगनाला, मढ़ी, फ्लाइन समेत बिजली महादेव की पैराग्लाइडिंग गतिविधियां शुरू होंगी। साहसिक गतिविधियों को चलाने के लिए जिला पर्यटन विभाग ने प्रक्रिया को पूरा कर दिया है। जिला पर्यटन अधिकारी बीसी नेगी ने कहा कि पर्यटन सीजन के लिए रिवर रॉफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग का निरीक्षण कर दिया गया है।