फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नवोदय परीक्षा की मिलेगी निशुल्क कोचिंग

नवोदय परीक्षा की मिलेगी निशुल्क कोचिंग

Fri, 01 Mar 2019 07:14 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 01 Mar 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
नवोदय परीक्षा की मिलेगी निशुल्क कोचिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। शिक्षक कल्याण एवं शिक्षक भवन समिति सरवरी कुल्लू की ओर से पूर्व की भांति मार्च माह में नवोदय परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग का प्रबंध किया गया है। यह कोचिंग पूर्व में पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला लोअर विंग कुल्लू में होगी। इसका समय 11.00 से दोपहर 2.00 तक रहेगा। यह लगातार पांच रविवार तक आयोजित की जाएगी। गौर रहे कि नवोदय परीक्षा छह अप्रैल को होगी। ऐसे में पूर्व में पंजीकृत 200 बच्चों को फिर से निशुल्क कोचिंग का लाभ मिलेगा। शिक्षक भवन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्यामलाल हांडा ने कहा कि मार्च के महीने में हर रविवार ािक लगभग 30 सरकारी स्कूल के अध्यापक निशुल्क कोचिंग देने के लिए उपस्थित रहेंगे। प्रति विषय अलग-अलग अध्यापक बच्चों को शिक्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें लिखित अभ्यास भी करवाया जाएगा। इसके साथ-साथ प्रोजेक्टर के माध्यम से रीजनिंग और गणित हिंदी अंग्रेजी विषय का भी ज्ञान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed