{"_id":"5c68169dbdec22738a474e19","slug":"171550325405-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने निजी चौपर से कुल्लू पहुंचाए दो मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने निजी चौपर से कुल्लू पहुंचाए दो मरीज
विज्ञापन
चौपर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राज्य सरकार ने लाहौल-स्पीति प्रशासन की सिफारिश पर एक गंभीर रूप से घायल महिला और एक नवजात को निजी चौपरों से कुल्लू के लिए लिफ्ट किया है। सरकारी हेलीकॉप्टर सीएम ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण आपात स्थिति को देखते दो निजी चौपर से उड़ान करवाई गई।
गौशाल गांव की एक महिला छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गांव में टेलीफोन सेवा ठप होने के कारण लोगों ने बिलिंग पहुंच कर घटना की जानकारी प्रशासन को दी। इस पर जिला प्रशासन ने पुलिस रेडियो मैसेज के जरिए राज्य सरकार से तत्काल आपात उड़ान की मांग की। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जीएडी और जनजातीय विकास विभाग ने दो निजी चौपर हायर कर गौशाल और उदयपुर भेजा। फिलहाल कुल्लू में दोनों का उपचार शुरू हो गया है। उदयपुर अस्पताल में शुक्रवार रात 12 बजे महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर ने बच्चे में कुछ असामान्य लक्षण पाए। हालात को देखते हुए डॉक्टर ने एसडीएम सुभाष गौतम को आपातकालीन उड़ान करवाने की बात कही। घाटी में एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर नही होने के कारण गंभीर मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गौशाल गांव में शनिवार को एक महिला बर्फ हटाते समय छत से गिर गई। इससे महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पहले ग्रामीणों ने महिला को बर्फ के बीच स्ट्रेचर पर उठा कर तांदी तक पहुंचाया। लेकिन चौपर के गांव में ही लैंडिंग होने की सूचना मिलते ही फिर गौशाल वापस लौट आए। उधर, एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली थी और प्रशासन ने तत्काल जीएडी और टीडी को रेडियो मैसेज के जरिए आपातकालीन उड़ानों की मांग की। उसी समय जीएडी ने गौशाल और उदयपुर के लिए दो चौपर उड़ानें भेजने की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि दोनों चौपर का किराया राज्य सरकार वाहन करेगी।