फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   विंटर कार्निवाल में विंटर गेम्ज को बनाई सब कमेटियां

विंटर कार्निवाल में विंटर गेम्ज को बनाई सब कमेटियां

Sat, 22 Dec 2018 10:08 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
विंटर कार्निवाल में विंटर गेम्ज को बनाई सब कमेटियां
मनाली (कुल्लू)। दो से छह जनवरी तक मनाली में होने वाले राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल मेें होने वाली विंटर गेम्ज के आयोजन के लिए सब कमेटियां बनाई गई हैं। विंटर गेम्स में इस बार मनाली, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, पांगी, भारतीय सेना, आईटीबीपी, बीएसएफ, गुलमर्ग, एसएसबी, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड की करीब 32 टीमों के लगभग 300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। शनिवार को मनाली के अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान के संयुक्त निदेशक अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें हिमाचल विंटर गेम्ज एसोसिएशन सहित दर्जनों विंटर क्लबों के सदस्यों ने भाग लिया। प्रदेश विंटर गेम्ज के अध्यक्ष रूप चंद नेगी ने बताया कि 70 के दशक में विंटर कार्निवाल में विंटर खेलों का आयोजन हुआ था। जिसका शुभारंभ अटल बिहारी पर्वतारोहण खेल संस्थान के तत्कालीन निदेशक हरनाम सिंह ने शुरू किया था। नेगी ने कहा कि विंटर कार्निवाल कमेटी द्वारा विंटर गेम्ज का आयोजन करना एक अच्छी पहल है। इसका आयोजन सोलंग नाला की राष्ट्रीय स्कीइंग ढलान से होगा। जिसमें एल्पाइन विंटर गेम्ज और स्नो वोर्डिंग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। एल्पाइन में ज्वाइंट स्लालम, स्लालम और क्रॉस स्कीइंग एल्पाइन का आयोजन तथा स्नो बोर्डिंग में स्लालम और ज्वाइंट स्नो स्लालम और क्रॉस स्नो बोर्डिंग का आयोजन होगा। इस अवसर पर विंटर ओलंपिक कमेटी के सदस्य रोशन ठाकुर, नेशनल स्कीइंग कोच जगत ठाकुर, नरवीर नेगी, बलदेव कंवर, नारायण, संजीव अत्री, उपाध्यक्ष भोला राम, जगदीश लाल, किशन कुमार, ओम प्रकाश, बुध राम व नवांग ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed