फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पेयल योजना पर खर्चे लाखों, फिर भी नहीं मिला पानी

पेयल योजना पर खर्चे लाखों, फिर भी नहीं मिला पानी

Tue, 05 Jun 2018 07:48 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
पेयल योजना पर खर्चे लाखों, फिर भी नहीं मिला पानी
खर्चे लाखों, फिर भी नहीं मिला पेयजल
विज्ञापन

नाले का पानी पी रहे शिल्ही पंचायत में दो गांवों के लोग
गर्मियों के मौसम में बीमारियां फैलने का सता रहा डर
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल के शिल्ली पंचायत में ग्रामीणों के हलक तर करने के लिए सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल योजना पर 51 लाख 69 हजार खर्च कर डाले। इसके बावजूद पंचायत के दो गांवों के लोग खुले नाले का पानी पीने को मजबूर हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आईपीएच विभाग के प्रति खासा रोष है।
ग्राम पंचायत शिल्ही के गांव गरूली-एक व गरूली-दो में आईपीएच विभाग यहां नलके भी लगा पाया है। ग्राम पंचायत शिल्ही की प्रधान मानता देवी, उप प्रधान मोहर सिंह, वार्ड पंच लोत राम, खिल्ला देवी, भादर सिंह, गौतम नेगी, पूर्व प्रधान मान दास, मुरारी लाल, दिवान चंद, दिलीप सिंह, प्रताप सिंह और उत्तम राम ने कहा कि 400 के करीब आबादी वाले पंचायत के सबसे बड़े गांव गरूली में पानी का एक भी नल नहीं है। लोग आज भी नाले का खुला पानी पी रहे हैं। परवाडी गांव में स्टोरेज टैंक नहीं है। मल्हाचा और थाच में न नल है और न ही स्टोरेज टैंक हैं। उपप्रधान मोहर सिंह ने कहा कि पंचायत ने 2016 में आरटीआई के तहत सूचना ली तो मालूम हुआ कि पंचायत के लिए 51 लाख 69 हजार पेयजल योजना पर खर्च हुए। जिसमें 12 ठेकेदारों की ओर से काम किया गया। पाइपलाइन बिछाने के एक साल बाद अभी तक पानी नहीं आया। कई गांवों पेयजल योजना का काम अधूरा है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि विभाग ने जो पाइपलाइन बिछाई है उससे सोर्स से पानी जोड़कर ग्रामीणों को राहत दिलाई जाए। वहीं आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता वीवी गोयल ने कहा कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है। एसडीओ से इसकी रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed