{"_id":"5af865424f1c1bcf408b4fe6","slug":"171526228290-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि से छुड़ाए अवैध कब्जों की होगी बाड़बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन भूमि से छुड़ाए अवैध कब्जों की होगी बाड़बंदी
Updated Sun, 13 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन भूमि से छुड़ाए अवैध
कब्जों मेें रोपे जाएंगे पौधे
अवैध कब्जों में वन विभाग जल्द लगाएगा जंगली पौधे
देवदार, कायल और चीड़ आदि किस्में लगाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अवैध कब्जाधारकों से छुड़वाए गए कब्जों की वन विभाग के द्वारा बाड़बंदी की जाएगी। वन भूमि पर अब वन विभाग की ओर से जंगली पौधे देवदार, कायल, चीड़ और अखरोट आदि किस्म के पौधे लगाए जाएंगे। इससे पहले वन विभाग ने अवैध कब्जे हटाने के दौरान सैकड़ों सेब के पौधों पर आरी चलाई हुई है। ऐसे में अब अवैध कब्जाधारक फिर से अवैध कब्जा न कर दें इसके लिए विभाग ने रणनीति तैयार कर दी है।
गौरतलब है कि वन विभाग की ओर से हाईकोर्ट के आदेश पर अब तक सैकड़ों बीघा वन भूमि से कब्जा खाली करवाया गया है। इसमें बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाना है। घाटीवासी रविंद्र कुमार, शशि कुमार शर्मा, प्रेम चंद और बोध राज ने कहा कि वन विभाग की यह पहल अच्छी है। कब्जाधारकों से छुड़वाए गए अवैध कब्जों में बाड़बंदी ऐसी होनी चाहिए कि इसमें लगाए गए पौधे सुरक्षित रह सकें। आमतौर वन विभाग के द्वारा रोपे जाने वाले देखरेख के अभाव में बड़े नहीं हो पाते। इसमें पौधों की देखरेख की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
वहीं इस संबंध में डीएफओ डॉ नीरज चड्ढा ने कहा कि वन विभाग के द्वारा अवैध कब्जों की बाड़बंदी की जाएगी। इसके बाद इसमें जंगली पौधे देवदार, कायल, अखरोट और रोमीनिया आदि पौधे जाएंगे। जिससे हरियाली बनी रह सके।