{"_id":"5af7178c4f1c1bd0408b4b9b","slug":"171526142860-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपाल ठाकुर बने दूसरी बार जिला प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपाल ठाकुर बने दूसरी बार जिला प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष
Updated Sat, 12 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपाल ठाकुर बने दूसरी बार
जिला प्राध्यापक संघ अध्यक्ष
महासचिव की जिम्मेदारी डॉ. राम कृष्ण शर्मा को सौंपी
जल्द होगा नई कार्यकारिणी का गठन : राजपाल
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/आनी। प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ जिला कुल्लू के त्रैवार्षिक चुनाव 2018-21 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल आनी में हुए। चुनाव को संपन्न करवाने के लिए राज्य कार्यकारिणी की ओर से यशपाल ठाकुर पीठासीन अधिकारियों में प्रेमपाल दौल्टा, एसपी कनैन और विनोद मेहता मौजूद रहे। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए राजपाल ठाकुर और सुरेंद्र ठाकुर ने नामांकन सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास दाखिल किए थे।
परस्पर विचार-विमर्श के बाद आम सहमति से सुरेंद्र ठाकुर ने अपना नामांकन वापस लिया। लिहाजा राजपाल ठाकुर को निर्विरोध जिला प्राध्यापक संघ की कमान दी गई। राजपाल ठाकुर दूसरी बार जिला प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। महासचिव पद के लिए सदन में डॉ. राम कृष्ण शर्मा का नामांकन पत्र स्वीकृत करते हुए महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामपाल ठाकुर ने कहा कि वे सदैव प्राध्यापक संघ के हित में सरकार और प्रशासन से जुडे़ मुद्दे प्रमुखता से उठाते रहेंगे। सदन ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी निर्वाचित के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को दो-तीन दिनों में चुना जाएगा। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या रामपुर बुशैहर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बुच्छैर विशेष पर्यवेक्षक के रूप मौजूद रहे।