{"_id":"5ac226174f1c1bca618b5081","slug":"171522673175-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरिल्ला इक्ट्ठा होकर केस लगाएंगे तो जल्द मिलेगा न्याय: राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरिल्ला इक्ट्ठा होकर केस लगाएंगे तो जल्द मिलेगा न्याय: राणा
Updated Mon, 02 Apr 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
एकजुट होकर केस लगाएंगे तो जल्द मिलेगा न्याय
एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की बैठक में निर्णय
पांच अप्रैल तक कोर्ट केस लिस्ट में दर्ज करवाएं नाम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन की सोमवार को ढालपुर में आयोजित बैठक में गुरिल्लाओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं गुरिल्ला संगठन की महिला अध्यक्ष मीना शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजली दी गई। बैठक की अध्यक्षता गुरिल्ला संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूप चंद राणा ने की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोर्ट केस की लिस्ट गुरिल्लाओं को पढ़कर सुनाई गई। जो गुरिल्ला कोर्ट केस में नहीं जुड़े हैं, उन्हें पांच अप्रैल तक जुड़ने का आखिरी मौका दिया गया है। इसके बाद अगर कोई गुरिल्ला छूटता है तो संगठन की जिम्मेवारी नहीं होगी। अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में विभिन्न हाईकोर्ट में गुरिल्लाओं के 70 अलग-अलग केस लगे हुए हैं। अधिकतर केस व्यक्तिगत है। वॉलेंटियर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के 3300 गुरिल्लाओं का केस दिल्ली हाईकोर्ट में लगा है। इसमें फैसला आने में दो-तीन साल का समय लगेगा। अगर गुरिल्ला इकट्ठा होकर एक ही केस लगाएंगे तो जल्द न्याय मिलेगा। कुछ संगठन छोड़ चुके या निकाले गए गुरिल्ला अब दूसरे गुरिल्लाओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। गुरिल्ला स्वयंसेवी ऐसे लोगों के झांसे में न आएं। इस दौरान संगठन के जिला प्रवक्ता चुनी लाल ठाकुर, मुरलीधर, प्रेम सिंह, कालू राम, दिवान सिंह, कुबेर दास महंत, मानसुख, चमन लाल, आलम चंद, राजेश कुमार, चने राम, भवानी सिंह, राजेश कुमार, मोती राम, धर्मचंद, जगत राम, सोभा राम, शेर सिंह, मैना देवी, जवना देवी, प्रीतू देवी, गिरी देवी, केसरी देवी, यशोदा देवी, जगती देवी, विद्या देवी, बीना देवी, नीला देवी, गोदावरी और शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे।