फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जलोड़ी टनल व हाइवे की डीपीआर की मंजूरी मिलने की आस

जलोड़ी टनल व हाइवे की डीपीआर की मंजूरी मिलने की आस

Sun, 31 Dec 2017 09:53 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
जलोड़ी टनल व हाइवे की डीपीआर की मंजूरी मिलने की आस
उम्मीद
विज्ञापन

------
सिरे चढ़ सकता है जलोड़ी टनल का काम
औट-बंजार-सैंज हाईवे की डीपीआर की मंजूरी मिलने की आस
बिजली महादेव रोप-वे और भुभू टनल का मिल सकता है तोहफा
पलीकूहल, मनाली और कुल्लू में नए बस अड्डों को निर्माण संभव
रोशन ठाकुर
कुल्लू। नए साल में लोगों को नए काम और नई उम्मीदों की आस रहती है। प्रदेश में नई सरकार बनी है और लोगों को इस सरकार से उम्मीदें हैं। जिले के लोगों को 2018 में सालों से रुके हुए कामों के आगे बढ़ने और पूरा होने की उम्मीद है। 10281 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रा को भेद कर निकलने वाली 4.2 लंबी जलोड़ी दर्रा टनल और एनएच-305 की डीपीआर की मंजूरी मिलने की आस है।
हाल ही में केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 97 किमी लंबे औट-बंजार-सैंज हाइवे-305 की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू होने की संभावना है। घाटी के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल बिजली महादेव के लिए प्रस्तावित रोप-वे का निर्माण भी इस साल शुरू हो सकता है। पर्यटन विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे भक्तों और सैलानियों को मीलों का पैदल सफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

करीब एक दशक से लटकी भुभू टनल का काम भी आगे बढ़ने की उम्मीद है। टनल का पूर्व भाजपा सरकार की ओर से सर्वे भी करवा दिया है। भुभू टनल से जोगिंद्रनगर से कुल्लू के बीच दूरी कम हो जाएगी। कुल्लू जिले से मनाली के विधायक गोविंद सिंह ठाकुर को परिवहन मंत्री बनाने से घाटी में लंबे अरसे से लंबित मनाली, पतलीकूहल और कुल्लू बस अड्डा का निर्माण भी गति मिलने की संभावना जताई जा रही है। अमृत योजना में शामिल कुल्लू शहर में शत प्रतिशत सीवरेज सुविधा, शहर के सभी नगर परिषद वार्ड में वाटर एटीएम लगने से लोगों को साफ सुथरा पानी मिलेगा। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सकों की भारी कमी से जूझ रही जनता को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की आस है।उमा ठाकुर, राकेश शर्मा, संजीव कुमार, लोत राम, दोत राम, अमर सिंह, शेर सिंह,हंस राज, जोगिंद्र शुक्ला, गोविंद ठाकुर, हरि सिंह तथा प्रदीप कुमार कहते हैं कि सूबे में नई सरकार आने से लोगों को कई उम्मीदें जगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed