{"_id":"5a229b6f4f1c1b72548c0d2a","slug":"171512217455-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली-कुल्लू के बीच इलेक्ट्रिक बस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली-कुल्लू के बीच इलेक्ट्रिक बस शुरू
Updated Sat, 02 Dec 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली-कुल्लू रूट पर इलेक्ट्रिक बस शुरू
दिन में दो चक्कर लगाएगी 25 सीटर बस
82 रुपये होगा कुल्लू से मनाली का किराया
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली से कुल्लू के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई है। शनिवार सुबह 25 सीटर बस को सुबह साढ़े आठे बजे मनाली बस अड्डा से शुरू किया गया। बस रोज कुल्लू-मनाली के बीच दो लगाएगी। वहीं पहले निगम ने एक चक्कर लगाने का फैसला किया था। परंतु पहले ही दिन बस सवारियों की भीड़ को देखते हुए दो चक्कर चलाने की स्वीकृति दी।
45 किलोमीटर लंबे सफर में इलेक्ट्रिक बस का किराया 82 रूपये प्रति सवारी तय किया गया है। जो साधारण बसों के मुकाबले 20 रूपये अधिक है, लेकिन बस यात्रा आरामदायक है। एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि मनाली से बस सुबह साढ़े आठ बजे चलेगी और कुल्लू से 10:20 बजे मनाली के लिए रवाना होगी। वहीं, दूसरे चक्कर में बस मनाली से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे चलेगी और कुल्लू से शाम 5:20 बजे मनाली को रवाना होगी।
मनेपा ने कहा कि पहले दिन इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल सफल रहा है और और दिन में बस ने दो चक्कर लगाए हैं। लोगों ने बस में सफर करने में खूब दिलचस्पी दिखाई और इलेक्ट्रिक बस के सुहाने सफर का आनंद उठाया। इलेक्ट्रिक बस को शुरू करने का घाटी के लोगों ने स्वागत किया। पर्यावरणविद अभिषेक राय, राजेंद्र, टेक चंद, राजू, लाल सिंह, अमर सिंह, दलीप सिंह, राहुल तथा राजन ने कहा कि इलेक्ट्रिक बस से घाटी का पर्यावरण साफ सुथरा व स्वच्छ रहेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को देखते हुए भविष्य में इलेक्ट्रिक बसों को विस्तार अधिक होना चाहिए।