{"_id":"59e5fff84f1c1ba7678b6468","slug":"171508245496-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ-सफाई न रखने पर 40 दुकानदारों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ-सफाई न रखने पर 40 दुकानदारों का चालान
Updated Tue, 17 Oct 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साफ-सफाई न रखने पर 40 दुकानदारों का चालान
करीब 125 किलोग्राम रंगदार मिठाई को किया नष्ट
दिवाली को देखते हुए महकमे ने जगह-जगह दी दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। त्यौहारी सीजन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चौकस हो गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा और विनियम विभाग की टीम करीब एक सप्ताह से लगातार जिलाभर में छापामारी कर रही है। इस लापरवाही बरतने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। दबिश से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
नामित अधिकारी भविता टंडन ने अभियान के दौरान साफ-सफाई, रंगदार मिठाई समेत अन्य चीजों का जायजा लिया। जांच के दौरान जिलाभर में करीब 40 दुकानदार (हलवाइयों) के यहां खामियां पाई गईं। साफ-सफाई समेत अन्य औपचारिकताएं न होने पर उन्होंने दुकानदारों का चालान किया। उक्त दुकानदारों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में जवाब देने को कहा गया है। समय पर जवाब न देने या संतुष्ट न होने पर केस कोर्ट में भेजा जाएगा। उन्होंने जगह-जगह करीब 125 किलोग्राम रंगदार मिठाई को नष्ट किया। विभाग ने कुल्लू जिला के लगवैली, भुंतर, मणिकर्ण, बरशैणी, कसोल, बगिंयादा, सोझा, बंजार, जिभी, सैंज तथा न्यूली आदि इलाकों में में यह कार्रवाई की है। टीम ने इन जगहों पर दर्जनों दुकानों में दबिश देते हुए रंगदार मिठाई को मौके पर ही नष्ट किया है। इसमें जलेबी, खोया की बर्फी तथा रसगुल्ले की मात्रा अधिक रही। दिवाली के मौके पर मिष्ठान की सप्लाई करने वाले बाहरी वाहनों की भी चेकिंग शुरू कर दी है।
इधर, स्वास्थ्य सुरक्षा और विनियम विभाग की नामित अधिकारी भविता टंडन ने कहा कि दिवाली में मिलावटी व रंगदार मिठाई बेचने को लेकर विभाग सर्तक है। गुपचुप तरीके से जगह-जगह दबिश दी जा रही है। खामियां पाए जाने पर चालान किए गए हैं। नोटिस भेज जवाब भी मांगा है। छापामारी अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।