फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पतलीकूहल में महिला दिवस पर आज अपराजिता कार्यक्रम

पतलीकूहल में महिला दिवस पर आज अपराजिता कार्यक्रम

Thu, 07 Mar 2019 07:06 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Thu, 07 Mar 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल में महिला दिवस पर आज अपराजिता कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पतलीकूहल (कुल्लू)। आशियां कला मंच की इकाई देव सेवा संस्था के सहयोग से पतलीकूहल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला के 100 मिलियन स्माइल्स के तहत शुक्रवार को अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 50 महिला मंडल हिस्सा लेंगे। साथ ही उनकी ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष जय चंद ठाकुर ने कहा कि इस अवसर पर महिलाओं के महत्व पर गोष्ठी होगी। लोक गायिका नीरू चांदनी भी प्रस्तुति देगी। स्थानीय कलाकार भी गीत व नृत्य पेश करेंगे। कार्यक्रम में रिगन महिला मंडल जाणा को वन संरक्षण के लिए विशेष सम्मान दिया जाएगा। महिला मंडल कई वर्षों से वन काटुओं से जंगलों की रक्षा करता आया है। कार्यक्रम में महिलाओं की लालड़ी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने महिला मंडलों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उधर, जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित अटल सदन में जिला स्तरीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इसमें जिला कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिला महिला एवं बाल विकास विभाग ने तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed