फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रैली निकाल कर टीकाकरण के लिए किया जागरूक

रैली निकाल कर टीकाकरण के लिए किया जागरूक

Fri, 23 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
रैली निकाल कर टीकाकरण के लिए किया जागरूक
स्वार। कोर एडरा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कालेज, स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को मिजिल्स रूबेला टीकाकरण की जानकारी दी। बाद में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इससे पूर्व एसडीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

गुरुवार को कोर एडरा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजकीय इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय स्वार प्रथम, कन्या इंटर कालेज पहुंची। जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को मिजिल्स रूबेला बीमारी एवं टीकाकरण अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन

बाद में सभी छात्र-छात्राएं सीएचसी पर एकत्र हुए। जहां एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य ने मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के अंतर्गत रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सीएचसी से प्रारंभ होकर मोहल्ला चक स्वार, स्वार खास, पंजाबी कालोनी, अगलगा होती हुई सीएचसी पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में लोगों को एमआर का इंजेक्शन लगवाने को जागरूक किया गया। रैली में राकेश कुमार, सौरन सिंह, मोहम्मद आशिक, महेंद्र सिंह, अनीता कुमारी, फईम जहां, अंकित राठौर, नवी अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed