फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पचास वर्षीय गोपाल ने पैदल लांघा रोहतांग दर्रा

पांच किमी बर्फीली चढ़ाई चढ़कर दर्रा किया जार

Wed, 21 Nov 2018 07:27 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
पचास वर्षीय गोपाल ने पैदल लांघा रोहतांग दर्रा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोकसर (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल से आवाजाही बंद हो जाने के बाद अब जरूरतमंद लोग मजबूरन खतरा उठाकर रोहतांग दर्रा पैदल पार कर रहे हैं। आठ लोगों ने मंगलवार को बचाव चौकी कोकसर टीम की मदद से रोहतांग पार किया। दूसरे दिन बुधवार को भी दर्रे पर कदमताल जारी रहा। दर्रा पार करने वालों में नेपाली मूल के 50 वर्षीय गोपाल भी शामिल रहे।

गोपाल ने समुद्रतल से 13050 फीट ऊंचे दर्रे को पार करने के लिए पांच किलोमीटर बर्फीली सीधी चढ़ाई को चार घंटे में पार किया। बचाव चौकी के प्रभारी पवन ठाकुर ने बताया कि कुल 24 लोगों ने बचाव चौकी में अपना नाम पंजीकृत किया। लेकिन गोंधला के तीन लोग राक्षी ढांक की चढ़ाई को नहीं चढ़ पाए और वह अपने घर वापस हुए। बताया कि 21 लोगों को कोकसर और मढ़ी बचाव टीम की मदद से रोहतांग दर्रा पार करवाया, जिनमें कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों और नेपाली मूल के लोग शामिल थे। मनाली से कोकसर की ओर 12 लोग गए। इसके अलावा कोकसर से मनाली की ओर से 24 लोग आए। इनमें से तीन लोग आधे रास्ते से लौट गए और 21 मनाली पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मौसम अनुकूल होने पर धीरज, राकेश, नितेश, अर्जुन, अनुज, रविंद्र, रमेश, लाल चंद, शिव राम, मोहिंद्र, राम चंद, सुनील, मनजीत सिंह, नरेश, विकेश, संदीप, मंजीत व टेकचंद ने रोहतांग दर्रा को पैदल लांघा है। उन्होंने बताया कि सात घंटे के पैदल सफर के बाद लोगों को मढ़ी से मनाली के लिए वाहन मिले। उल्लेखनीय है कि रोहतांग दर्रा बर्फबारी के बाद बंद होने से लाहौल घाटी के लोगों को घाटी के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed