{"_id":"5bed9486bdec2269ac7ef56c","slug":"161542296710-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के चलते 20 घंटे तक बंद रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के चलते 20 घंटे तक बंद रही बिजली
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी से बीस घंटे बंद रही बिजली
बर्फबारी का दूरसंचार सेवा पर पड़ा असर
कोकसर (लाहौल स्पीति)। तीन दिन तक रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी के बाद वीरवार को जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मौसम खुला और सुबह से ही धूप खिलने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। घाटी में बर्फबारी के कारण बुधवार रात से घाटी के कोकसर और सिस्सू में 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते दूरसंचार सेवा भी चरमरा गई। रोहतांग में तीसरी बार 120 सेंटीमीटर बर्फबारी होने का अनुमान है। इससे पहले 22 से 24 सितंबर को 150 और 2 से 4 नवंबर को भी 130 सेंटीमीटर के करीब हिमपात रिकॉर्ड किया गया था लेकिन अब दोबारा से रोहतांग दर्रा में भारी बर्फबारी होने से दर्रा पांच महीने के लिए बंद हो गया है। गोंधला के प्रेमचंद ठाकुर ने बताया कि गोंधला पंचायत में फिलहाल बिजली आपूर्ति बहाल हुई है। वहीं केलांग, सिस्सू, रोहतांग सुरंग के नार्थ पोर्टल और केलांग-उदयपुर और केलांग-जिस्पा के मुख्य मार्गों में यातायात बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
इस बीच कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने मनाली में रोहतांग दर्रा बंद होने पर और लाहौल में फंसे लोगों को घाटी से बाहर निकालने के लिए डीजी बीआरओ से बातचीत की है। 16 नवंबर को कृषि मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर लाहौल पहुंचेंगे और विभिन्न स्थानों पर दौरा कर जनता की समस्याओं को सुनेंगे।