{"_id":"5b4c9c0c4f1c1b58488b519f","slug":"161531747340-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलौर में पांच को होगा जनमंच कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलौर में पांच को होगा जनमंच कार्यक्रम
Updated Mon, 16 Jul 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जनमंच कार्यक्रमों की तीसरी कड़ी में पांच अगस्त को बंजार विधानसभा क्षेत्र के गांव मंगलौर में जनमंच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत मंगलौर, ग्राम पंचायत श्रीकोट, कलवारी, पलाहच, देउठा, चनौन, थाटीबीड़, गोपालपुर, कोटला और ग्राम पंचायत चकुरठा सहित कुल 10 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
जिलाधीश यूनुस ने बताया कि इन पंचायतों की जनसमस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए क्षेत्रवासियों से जनमंच कार्यक्रम से 15 दिन पहले ही शिकायतें आमंत्रित की जा रही हैं। क्षेत्रवासी ये शिकायतें अपने-अपने पंचायत कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं। इन शिकायतों को तुरंत ई-समाधान पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा तथा समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों के अधिकारी इनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। बताया कि प्रदेश सरकार ने हर महीने के पहले रविवार को सभी जिला के किसी एक विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में जनमंच कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। जनमंच के दौरान उस क्षेत्र की आठ से 10 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाता है और कार्यक्रम से लगभग 15 दिन पहले ही लोगों से शिकायतें आमंत्रित कर दी जाती हैं। इन कार्यक्रमों में कर्मचारियों के स्थानांतरण, सरकारी नौकरी की मांग, अदालत में लंबित मामलों, नई स्कीमों की मांग और उद्घाटनों से संबंधित मांगें स्वीकार नहीं की जाती हैं। जिलाधीश ने बंजार क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंगलौर और इसकी आसपास की नौ अन्य पंचायतों के बाशिंदों से पांच अगस्त को आयोजित किए जाने वाले जनमंच कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।