{"_id":"5ae1d9f94f1c1b3b0b8b69b5","slug":"161524750841-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालपुर में सात हजार दर्शक देखेंगे लाइव मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढालपुर में सात हजार दर्शक देखेंगे लाइव मैच
Updated Thu, 26 Apr 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढालपुर में सात हजार दर्शक देखेंगे लाइव मैच
28 और 29 अप्रैल को हांगे आईपीएच के तीन मुकाबले
बीसीसीआई ने ढालपुर मैदान में शुरू की तैयारियां
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 28 और 29 अप्रैल को सात हजार दर्शक एक साथ आईपीएल के तीन मुकाबलों का लाइव लुत्फ उठाएंगे। इसके लिए बीसीसीआई के सदस्य कुल्लू पहुंच गए हैं और ढालपुर में आईपीएल मुकाबलों को लाइव दिखाने के लेकर सभी तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी हैं। हालांकि आईपीएल के मुकाबले चेन्नई, जयपुर व बंगलुरू में खेले जाएंगे लेकिन ढालपुर मैदान में भी आईपीएच मैच के दौरान पूरा लाइव प्रसारण होगा। इसके लिए ढालपुर क्रिकेट मैदान को खास तौर से सजाया जाएगा। इसमें एक कारपोरेट बाक्स भी बनाए जाएगा। आईपीएच के तीन मैचों के दौरान देश और दुनिया रघुनाथ की नगरी की झलक देख पाएंगे।
उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि घाटी में पर्यटन, क्रिकेट और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह तथा महासचिव शिव कपूर ने कहा कि ढालपुर क्रिकेट मैदान में दर्शकों को वेस्टइंडीज तथा न्यूजीलैंड के क्रिकेट स्टेडियम की तर्ज पर हरी भरी घास में बैठाया जाएगा। इसमें दर्शकों की एंट्री पूरी तरह से निशुल्क रहेगी।
उल्लेखनीय है कि 28 अप्रैल को चेन्नई में रात आठ बजे चेन्नई सुपर किंग तथा मुंबई इंडियंस के बीच मैच होगा। 29 अप्रैल को दो मैच होंगे पहला मुकाबला जयपुर में शाम चार बजे राजस्थान रॉयल्स और सन राइजर्स हैदराबाद तथा दूसरा मैच बंगलुरू में शाम आठ बजे से रॉयल चैलेंजर बंगलौर तथा कोलकाला नाइट राइडर के बीच खेला जाएगा।