{"_id":"5ab25d604f1c1bb2758b6a12","slug":"161521638752-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा बंद
Updated Wed, 21 Mar 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
केलांग में बुधवार को हुई ताजा बर्फबारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पहाड़ों में हुई ताजा बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा बंद हो गया है। औट-आनी-सैंज हाइवे-305 पर यातायात ठप हो गया है। दर्रा के बंद होने से बाह्य सिराज का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है। वहीं, घाटी के आधा दर्जन से अधिक बस रूट भी प्रभावित हो गए हैं। जलोड़ी दर्रा के बंद होने से निगम की दो बसों फंस गई हैं।
हाइवे पर बसों को आवाजाही बंद होने से लोगों को मीलों तक बर्फ के बीच पैदल सफर करना पड़ रहा है। घाटी में बदले मौसम के मिजाज से तापमान में आई कमी से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। बर्फबारी और बारिश से घाटी के किसान-बागवान गदगद हो गए हैं। एनएच-305 के सुपरवाइजर यशवर ठाकुर ने कहा कि जलोड़ी दर्रा में 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है और हाइवे बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि मौसम खुलने पर ही दर्रा से बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा। बर्फबारी के कारण रोहाचला, बंजार-गाड़ागुशैणी, कुल्लू-जाणा तथा कुल्लू-मलाणा मार्ग भी प्रभावित हो गए है। जिसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। किसान दिले राम, अमर सिंह, चमन लाल, राम कृष्ण, सुनील, तेज राम, लीला प्रसाद, टिकम चंद, संगत राम तथा रमेश चंद ने कहा कि कृषि और बागवानी के लिए बारिश लाभदायक साबित होगी।