{"_id":"59ecc74a4f1c1b8d698b703c","slug":"161508689738-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी समर में कूदने को आज आखिरी दिन, कई भरेंगे पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी समर में कूदने को आज आखिरी दिन, कई भरेंगे पर्चा
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान की विभिन्न प्रक्रियाओं से अवगत करवाया गया।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। विधानसभा चुनाव में कूदने के लिए सोमवार यानि आज आखिरी दिन है। सोमवार दोपहर बाद तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन निर्वाचन अधिकारियों के पास जमा करवा सकते हैं। करीब एक सप्ताह में कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला की पांच विधानसभा क्षेत्रों से 12 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। आखिरी दिन कई प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन पत्र भरेंगे। जिसके लिए बैठकों का दौर जारी है।
कुुल्लू सदर सीट के लिए अभी तक तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। जिनमें भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह, राष्ट्रीय आजाद मंच प्रत्याशी रेणुका डोगरा और आजाद उम्मीदवार कमलकांत का नाम शामिल है। मनाली विधानसभा क्षेत्र से भी तीन लोगों ने पर्चा भरा है। जिनमें हुक्म, गजेंद्र ठाकुर और मोहन लाल के नाम शामिल हैं। तीनों ही निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान पर है। बंजार विधानसभा क्षेत्र से दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। जिनमें भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी व कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम के नाम शामिल है। आनी विधानसभा से माकपा प्रत्याशी लोकेंद्र व भाजपा प्रत्याशी किशोरी लाल शामिल हैं। लाहौल-स्पीति विस क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर व निर्दलीय उम्मीदवार सुदर्शन जस्पा ने पर्चा भरा है।
इधर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुल्लू यूनुस ने बताया कि चारों विस सीटों के लिए अब तक 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र सोमवार 23 अक्तूबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक संबंधित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। मंगलवार 24 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और वीरवार 26 अक्तूबर दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान नौ नवंबर को होगा। उधर, उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी देवा सिंह नेगी ने बताया कि लाहौल-स्पीति विस क्षेत्र के लिए अभी तक दो नामांकन पत्र मिले हैं। अब तक हुए नामांकन में दस चेहरे पहली बार चुनावी समर में उतरे हैं। कुल्लू से महेश्वर सिंह व लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर को छोड़कर अब तक अन्य दस प्रत्याशी पहली बार विस चुनाव में भाग्य आजमाने उतरे हैं।