फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   प्रशासन के दखल से करशाला पहुंची सरकारी बस

प्रशासन के दखल से करशाला पहुंची सरकारी बस

Sun, 13 Aug 2017 09:40 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन के दखल से करशाला पहुंची सरकारी बस
कुल्लू। जिले में गत दिनों हुई भारी बारिश से बंद पड़ी सड़कों से ग्रामीण इलाकों की आवाजाही चरमराने के तीन हफ्ते बाद निगम की बस करशाला पहुंची है। हालांकि, यह रूट बारिश के कारण आंशिक रूप से बाधित हो गया था। बाद में इसे लोनिवि ने दुरुस्त कर यातायात के लिए बहाल कर दिया था। लेकिन, रघुपुर घाटी की टकरासी, लगौटी, फनौटी तथा करशैईगाड़ पंचायतों को जोड़ने वाले करशाला रूट पर तीन हफ्ते से बस सेवा बंद होने से लोगों को भारी परेशान होना पड़ रहा था। घाटी के लोगों ने कई बार निगम की बस सेवा को गंतव्य तक चलाने की मांग की, लेकिन निगम ने कोई पहल नहीं की। ऐसे में जब मामला एसडीएम आनी के पास पहुंचा तो उन्होंने निगम को 35 किलोमीटर लंबे आनी-राणा-करशाला रूट पर बस सेवा शुरू करने के आदेश दिए। इसके बाद निगम की बस करीब तीन सप्ताह बाद गंतव्य तक पहुंची है। बहरहाल, करशाला तक बस के पहुंचने से करशाला, बनाला, छचाल, सूहल, कुठेड़, लगौटी, दरकू, कनशैल, फनौटी, डोहाड़, लोट तथा खाटू आदि के लोगों ने राहत की सांस ली है। एसडीएम पंकज शर्मा ने कहा कि उन्होंने एचआरटीसी को प्राथमिकता के आधार पर करशाला रूट पर चलने वाली को बस चलाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed