फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मोटर वाहन अधिनियम में अब बहुत ही कड़े हुए प्रावधान

मोटर वाहन अधिनियम में अब बहुत ही कड़े हुए प्रावधान

Thu, 27 Jul 2017 09:54 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
मोटर वाहन अधिनियम में अब बहुत ही कड़े हुए प्रावधान
कुल्लू। तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए, लाल बत्ती का उल्लंघन करते हुए, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करने या शराब पीकर गाड़ी चलाने से चालान होने पर इसे मामूली अपराध मानना आपकी बहुत बड़ी गलती हो सकती है। अब सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार मोटर वाहन अधिनियम में बहुत ही कड़े प्रावधान किए गए हैं। इस तरह के मामूली चालान से आपका ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है।
विज्ञापन

आपके चालान और लाइसेंस के निलंबन का ऑनलाइन रिकार्ड रहेगा और तीन बार चालान होने पर आपको जेल भी हो सकती है तथा लाइसेंस रद किया जा सकता है। वीरवार को देव सदन में हुई बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के अलावा एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी और एसडीएम रोहित राठौर ने विभागीय अधिकारियों को मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि यातायात के नियमों के पालन से सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है। हर वाहन चालक को इन नियमों का पालन करना चाहिए तथा इनके प्रति आम जनता में जागरूकता बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम रोहित राठौर ने बताया कि वाहनों के पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया अब बहुत ही हाईटेक हो चुकी है। राष्ट्रीय नेटवर्क पर इसका डाटाबेस तैयार किया गया है। अब किसी वाहन चालक का देश के किसी भी हिस्से में चालान होता है तो इसकी सूचना लाइसेंस अथॉरिटी यानि संबंधित एसडीएम या आरटीओ को मिल जाती है। ड्राइविंग लाइसेंस अथॉरिटी को उक्त वाहन चालक के खिलाफ आगामी कार्रवाई करनी पड़ती है। इसमें वाहन चालक का लाइसेंस 90 दिन के लिए निलंबित किया जा सकता है। लाइसेंस निलंबन का ऑनलाइन रिकार्ड रखा जाता है और तीन बार चालान होने पर लाइसेंस धारक को सजा हो सकती है तथा उसका लाइसेंस पूर्णतय: रद किया जा सकता है। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed