फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सूनी पड़ने लगीं पर्यटन नगरी मनाली की वादियां

सूनी पड़ने लगीं पर्यटन नगरी मनाली की वादियां

Sun, 02 Jul 2017 10:55 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सूनी पड़ने लगीं पर्यटन नगरी मनाली की वादियां
मनाली (कुल्लू)। मैदानी इलाकों में बारिश की फुहारें गिरने से विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों की संख्या अब घटने लगी है। खास यह है कि दो दिन से लगातार बरस रहे प्री-मॉनसून के चलते मनाली अब सूनी हो चली है। मनाली में पहुंच रहे सैलानियों की संख्या में आई गिरावट के चलते होटलों की ऑक्यूपेंसी रेट 40 फीसदी तक कम हो गया है। जानकारों का मानना है कि एक हफ्ता पहले तक मनाली में होटलों का ऑक्यूपेंसी रेट सौ फीसदी चल रहा था। कमरे न मिलने पर सैलानी कारों में रात गुजारने को मजबूर थे, लेकिन अब स्थिति एक दम विपरीत हो गई है और होटलों के आधे कमरे खाली चल रहे हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में स्कूल और कॉलेजों में गर्मियों की छुट्टियों के खत्म होने के बाद सभी सैलानी घरों का रुख करने लगे हैं। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने भी माना कि बारिश के चलते सैलानी 40 फीसदी तक कम हो चले हैं। हालांकि, उन्होंने आस जताई कि पारे के चढ़ते ही मनाली में फिर सैलानियों से गुलजार हो जाएगा। मनाली के एसडीएम हेमराज बेरवा ने बताया कि प्रशासन ने दो माह तक सैलानियों को हर संभव सहायता मुहैया कराने का प्रयास किया। आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि पर्यटन सीजन के लिए मनाली में अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed