फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   16 roads including two highways blocked, Jalodi Pass closed, people walking 15 km to reach Kullu

Kullu News: दो हाईवे समेत 16 सड़कें अवरुद्ध, जलोड़ी दर्रा बंद, 15 किमी पैदल चल कुल्लू पहुंच रहे लोग

Fri, 17 Jan 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 17 Jan 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
16 roads including two highways blocked, Jalodi Pass closed, people walking 15 km to reach Kullu
उदयपुर से किलाड़ की तरफ सड़क से  बर्फ साफ करता सीमा सड़क संगठन 94 आरसीसी का मशीन।-संवाद
कम नहीं हुईं दुश्वारियां ... मनाली में सबसे अधिक सात सड़कों पर थमे वाहनों के पहिए
विज्ञापन

बर्फ के बाद मौसम खुलने से पर्यटन नगरी में पहुंचे सैलानियों ने ली राहत की सांस

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बारह घंटे तक हुई बर्फबारी से बाद शुक्रवार को मौसम खुल गया है। लोगों के साथ सैलानियों ने राहत की सांस ली है। जिले में अभी लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं।

जलोड़ी दर्रा से लेकर अटल टनल तक लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। जलोड़ी दर्रा सभी तरह के वाहनों के लिए बंद होने से लोगों को 15 किमी तक पैदल सफर कर कुल्लू पहुंचना पड़ रहा है। जिले में दो हाईवे के साथ 16 सड़कें बंद हैं। मनाली में सबसे अधिक सात सड़कों पर वाहनों के पहिए जाम हैं। इसके अलावा बंजार में पांच और बाह्य सराज निरमंड में 2 सड़कें अवरुद्ध हैं। हालांकि एनएच-305 को बहाल का काम एनएच ने शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अभी 19 जनवरी तक मौसम के खराब रहने और बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने सैलानियों से बर्फ वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है। कहा कि संबंधित विभागों को बर्फ हटाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed