फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दिल्ली सब्जी मंडी में अर्ली सेब वैरायटी की दस्तक

दिल्ली सब्जी मंडी में अर्ली सेब वैरायटी की दस्तक

Tue, 09 Jul 2019 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली सब्जी मंडी में अर्ली सेब वैरायटी की दस्तक
दिल्ली सब्जी मंडी में अर्ली सेब वैरायटी की दस्तक
विज्ञापन

टाइडमेन और रेडजून की किस्मों का तुड़ान शुरू, 1200 रुपये प्रति बॉक्स मिल रहा दाम
जिले में चुनिंदा बागवान कर रहे टाइडमेन और रेडजून का उत्पादन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। एशिया की सबसे बड़ी आजादपुर सब्जी मंडी दिल्ली में सेब की अर्ली वैरायटी टाइडमेन और रेडजून किस्म पहुंची है। बता दें कि अर्ली वैरायटी अमूमन जून के अंतिम में तैयार हो जाती है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में दिल्ली के अलावा प्रदेश व देश की मंडियों में बिकने के लिए पहुंच जाती है। जिले में भी कई बागवान इसका उत्पादन कर रहे। उनको इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं।
मंडी में 20 से 22 किलो के कार्टन का दाम 1200 रुपये तक मिल रहा है। जिले में इस बार मौसम अनुकूल रहने से इस वैरायटी के सेब भी उम्दा है। टाइडमेन और रेडजून की किस्मों का तुड़ान शुरू हरे गसर है। ये किस्म चुनिंदा बागवान ही पैदा कर रहे हैं। टाइडमेन और रेडजून दिल्ली सहित प्रदेश की विभिन्न मंडियों में भी पहुंच रही है। बताया जा रहा है बागवानों को अर्ली किस्म के सेब के दाम भी बढ़िया मिल रहे है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले सेब का पीक सीजन 20 जुलाई से सितंबर के बीच होता है। इन तीन माह में प्रदेश के ज्यादातर सेब उत्पादक क्षेत्रों में फसल तैयार हो जाती है। इस बार ओलावृष्टि और अंधड़ के चलते कई क्षेत्रों में सेब फसल को नुकसान हुआ है। इस बार स्कैब रोग से भी बागवानों को काफी नुकसान पहुंचा है। जिले में करीब एक करोड़ पेटी का कारोबार होता है। ओलावृष्टि और अंधड़ के कारण उत्पादन में गिरावट होने के आसार हैं। विभागीय अनुमान के अनुसार 80 लाख पेटी का उत्पादन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बाजार में हाथोंहाथ बिक रहा सेब
सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन कुल्लू के अध्यक्ष लाल चंद ठाकुर कहते है कि चुनिंदा बागवान ही इन वैरायटी को उगा रहे है। बाजार में यह किस्म के बढ़िया दाम में बिक रही है। उधर, दिल्ली के आढ़ती दौलत राम छावड़ा कहते है कि दिल्ली सब्जी मंडी में अर्ली सेब ने दस्तक दी है। मंडी में 20 से 22 किलो का कार्टन 1200 रुपये तक बिक रहा और मंडियों में आने वाले बॉक्सों की तादाद अभी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed