फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   साढ़े तीन घंटे तक फंसे रहे पर्यटक, स्कूली बच्चे व आमजन

साढ़े तीन घंटे तक फंसे रहे पर्यटक, स्कूली बच्चे व आमजन

Tue, 09 Jul 2019 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
साढ़े तीन घंटे तक फंसे रहे पर्यटक, स्कूली बच्चे व आमजन
फोटो सहित
विज्ञापन


टाइलों भरा ट्राला बीच सड़क में खराब, साढ़े तीन घंटे लगा जाम
शाढ़ाबाई में ट्राले को मोड़ते समय आई खराबी, दोनों ओर से दस किलोमीटर तक फंसे वाहन
वाहनों के अलावा विद्यार्थी, कर्मचारियों समेत पर्यटक भी फंसे रहे
मेकेनिकों के मौके पर पहुंचने के बाद कड़ी मशक्कत से हटाया ट्राला
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे तीन पर साढ़े तीन घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। करीब दस किलोमीटर तक लगे जाम से आमजन के साथ स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, पर्यटकों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को दो किलेेमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा।

स्थिति को गंभीर होता देख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू को मौके पर जाना पड़ा और दोपहर बाद करीब 12.30 बजे यातायात को बहाल किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह टाइलों से भरा एक ट्राला शाढ़ाबाई पहुंचा। लेकिन यहां उसको मोड़ते समय वह बीच सड़क में खराब हो गया है। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। इस दौरान चालक ने ट्राला निकालने की बहुत कोशिश की। लेकिन उसको ट्राला निकालने में सफलता नहीं मिल सकी। बाद में ट्राला को हटाने के लिए जेसीबी के साथ क्रेन को मौके पर लगाया। इसके बावजूद ट्राले को नहीं हटाया जा सका, जिससे जाम में फंसे हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई। एएसपी कुल्लू के मौके पर पहुंचने के बाद आसपास के सभी मेकेनिकों को बुलाया गया। इसके बाद ट्राला को मौके से हटाया और दोनों तरफ से फंसी 50 से अधिक निजी व निगम बसों व अन्य सैकड़ों वाहनों को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया। हालांकि इस बीच कई निजी बसें आधे रास्ते ही वापस मुड़ गई थी। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि ट्राला खराब होने के कारण जाम लगा रहा। उन्होंने कहा कि कड़ी मशक्कत के बाद ट्राले को हटाकर हाईवे को बहाल किया है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed