{"_id":"5d2350c18ebc3e6d132397f4","slug":"15625954942-kullu-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार में जोरदार धमाके से सहमे लाेग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तार में जोरदार धमाके से सहमे लाेग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू की ऊझी घाटी के तहत आने वाले तराशी व बंदल गांव में रविवार रात करीब नौ बजे बिजली के तारों से हुए जोरदार धमाकों से ग्रामीण सहम उठे। गांवों के साथ से कंचनजंगा हाइड्रो पावर की 33 केवी की हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन गुजरती है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात लगभग 9 बजे लाइन में दो से तीन धमाके हुए। इन धमाकों के साथ ही बंदल व तराशी गांव के लगभग सभी टीवी, फ्रिज व बल्ब जल गए।
धमाके इतने जोर से थे कि इसकी आवाज करीब दो किलोमीटर दूर स्थित कटराईं, जटेहड़ व बाड़ी में भी सुनी गई। धमाकों के साथ ही पूरे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। ग्रामीण ख्याली राम, कली राम, लाल चंद, मेहर चंद, जीत राम, राम देई, हीरा लाल, मंगल चंद, अमर सिंह, मोहर सिंह चौहान, शाम लाल, मनी राम, जोगिंद्र ने कहा कि ग्रामीणों ने घटना की शिकायत पुलिस थाना पतलीकूहल में भी की है। उन्होंने सरकार से उनके नुकसान की भरपाई की मांग की है। 132 केवी सब स्टेशन फोजल के सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कंचनाजंगा की जो 33 केवी की लाइन में रात को करीब नौ बजे अर्थ फॉल्ट की वजह से ट्रिप हुआ।