{"_id":"5d0e5f838ebc3e781016a9f0","slug":"15612230274-kullu-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में मझान, खोखो में कोटला स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में मझान, खोखो में कोटला स्कूल प्रथम
विज्ञापन
खो-खो में कोटला, शतरंज में कलवारी स्कूल प्रथम
थाटीबीड़ स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता की विजेता टीमों को पुरस्कृत किया
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल के तहत आने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाठशाला थाटीबीड़ में अंडर-14 छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 33 स्कूलों की करीब 400 छात्राओं ने दमखम दिखाया। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर गोपालपुर पंचायत के प्रधान राज कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य डीजे नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। राजकुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि जब छात्र पढ़ाई करते-करते थक जाता है, तो खेल खेलने से उसकी थकान दूर हो जाती है। खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। अध्यापकों को भी चाहिए कि वे बच्चों की रुचि खेलों की तरफ बढ़ाएं। स्कूल खेलों के आयोजन समय-समय पर होने चाहिए। कई खिलाड़ी खेल के दम अपना नाम कमा चुके हैं। खेलों में वर्तमान में अच्छा कॅरियर है।
उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-14 छात्रा वर्ग में कबड्डी में जीएचएस मझान ने पहला स्थान लिया। थाटीबीड़ स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में राजकीय उच्च पाठशाला कोटला प्रथम और जीएचएस मझली द्वितीय रहा। वॉलीबाल में छात्रा बर्ग में कलवारी ने पहला, गुशैणी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैंडमिंटन में सीसे स्कूल कलवारी ने पहले, सीसे स्कूल शैंशर दूसरे स्थान पर रहा, जबकि शतरंज में पहला स्थान कलवारी स्कूल ने हासिल किया। इस दौरान महेंद्र सिंह राणा, राज कुमार, नरेश आदि मौजूद रहे।