{"_id":"5cffba12bdec22074b0ab1a2","slug":"15602631784-kullu-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्चपास्ट में कोटला स्कूल ने हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्चपास्ट में कोटला स्कूल ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्चपास्ट में कोटला स्कूल ने रहा अव्वल
जिभी में अंडर-19 छात्र खेल प्रतियोगिता, 400 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल में 32 स्कूल ले रहे हिस्सा
बैडमिंटन स्पर्धा भी होगी, तीन दिनों तक चलेगी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जिभी में तीन दिवसीय अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ खाड़ागाड़ पंचायत के प्रधान जयसिंह ठाकुर ने किया। उपमंडल बंजार के 32 स्कूल खेल स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं। करीब 400 छात्र कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन में तीन दिनों तक जौहर दिखाएंगे।
पहले दिन मार्चपास्ट प्रतियोगिता हुई, जिसमें सभी स्कूल शामिल हुए। मौसम खराब होने के कारण अन्य मुकाबले देर शाम तक नहीं हो सके। मार्च में पहले स्थान पर कोटला स्कूल रहा। जयसिंह ठाकुर ने कहा कि सभी छात्र नशे से दूर रहे। आज के छात्र कल का भविष्य है। सभी छात्र खेल को खेल भावना से खेले। खेलों से न केवल हमारा शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। खेल के क्षेत्र में कई खिलाड़ियों ने बुलंदियों को छुआ है। विद्यार्थी को खेल भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। मुख्यातिथि ने अपनी ऐच्छिक निधि से आयोजन के लिए पांच हजार रुपये दिए। जोन प्रभारी सुरेश भारद्वाज ने कहा कि खंड स्तर से विजेता रहे खिलाड़ियों को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जिभी स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। राजेंद्र सिंह ने कहा कि गत दिनों सैंज में हुई अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में जिभी स्कूल के छात्रों ने खो-खो में पहला स्थान हासिल किया था। इस दौरान खेल एवं युवा सदस्य नरेंद्र शौरी, दिनेश राजपूत, लाल चंद, एसएमसी अध्यक्ष जिभी राजेंद्र, महेंद्र राणा, अजय शर्मा, प्रेम सिंह, लाल सिंह, गोपीचंद ठाकुर, रजनीकांत आदि मौजूद रहे।