फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पर्यटन सीजन में सैलानियों के लिए मंगल पर रहा भारी

पर्यटन सीजन में सैलानियों के लिए मंगल पर रहा भारी

Tue, 11 Jun 2019 07:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन सीजन में सैलानियों के लिए मंगल पर रहा भारी
वाहनों में समय गुजारने के लिए मजबूर सैलानी
विज्ञापन

मंगलवार को रोहतांग बंद होने से परेशानी, पार्किंग के लिए भी मनाली में पर्याप्त सुविधा नहीं
मनाली में दो हजार वाहनों की पार्किंग, जरूरत दस हजार की
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली/पतलीकूहल। विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों को मंगलवार भारी पड़ने लगा है। दरअसल पाकिस्तान और चीन की सीमा तक जाने वाली रोहतांग सड़क की मरम्मत के लिए मंगलवार को इस मार्ग पर आम लोगों की आवाजाही बंद रखने से सैलानियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग मंगलवार के चलते रोहतांग की ओर नहीं जा सके। पार्किंग के लिए भी मनाली में पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में कई सैलानियों को वाहनों में ही समय गुजारना पड़ा।

मैदानी इलाकों में बढ़ रही गर्मी से राहत के लिए मनाली पहुंच रहे सैलानी प्रशासनिक अव्यवस्था के चलते गंतव्य पर पहुंचने के बजाय सड़कों पर वाहनों में कैद रहने को मजबूर हो रहे हैं। मंगलवार को नेशनल हाईवे के अलावा हिडिंबा मार्ग, वशिष्ठ सड़क और ओल्ड मनाली में सैलानी घंटों फंसे रहे। सैलानी खुद को कोसते रहे कि वाहन के बजाय वे पैदल आए होते तो कब के अपने गंतव्य पर पहुंच चुके होते। मनाली में पर्यटन सीजन के दौरान करीब दस हजार वाहनों के लिए पार्किंग की जरूरत है, जबकि यहां पर अभी तक बमुश्किल से दो हजार वाहनों के लिए ही पार्किंग की व्यवस्था है। इसमें अधिकतर टैक्सियां सड़कों पर खड़ी नजर आती हैं। कभी सिमसा से हिडिंबा सड़क निकालने की बात होती है तो कभी हिडिंबा सड़क को वन वे कर वाया लॉग हट चलाने की बात होती है। कश्मीर के हालात सामान्य नहीं होने के चलते गर्मियों में सैर सपाटे के लिए मनाली पहली पसंद बनता जा रहा है। लेकिन मनाली में सैलानियों को हैंडल करने के पुराने दशकों फार्मूले ही अपनाएं जा रहे हैं। एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस यातायात बहाल रखने में दिन-रात एक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed