{"_id":"5cf52d14bdec22077654faf6","slug":"155957172816-kullu-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबा बैरियर में रात भर जाम में फंसे रहे लोग और सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबा बैरियर में रात भर जाम में फंसे रहे लोग और सैलानी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। एनजीटी के गुलाबा बैरियर पर बेकाबू पर्यटक वाहनों पर नियंत्रण करना मुट्ठी भर पुलिस जवानों के लिए चुनौती बन रहा है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल और पांगी से आने वाले आम लोगों के लिए भी यह जाम परेशानी का सबब बन गया है। बताया जा रहा है कि लाहौल परमिट के नाम पर पर्यटक रात को ही रोहतांग के लिए निकल रहे। लेकिन इनमें से अधिकतर सैलानी रोहतांग और कोकसर से वापस आ रहे हैं।
रविवार रात करीब एक बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक गुलाबा बैरियर के पास ओवरटेक करने वाले पर्यटक वाहनों के कारण कई किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। हैरानी की बात है कि जिला प्रशासन ने रोहतांग जाने वाले पर्यटक वाहनों के लिए सुबह छह बजे का समय निर्धारित किया है। लेकिन टैक्सी चालक पर्यटकों को लेकर रात 12 बजे ही मनाली से रोहतांग की तरफ रवाना हो रहे हैं। इससे गुलाब बैरियर पर रोजाना घंटों जाम लग रहा है। हालांकि इस बीच लाहौल से आने वाले कुछ यात्रियों ने बताया कि गुलाबा बैरियर से कई पर्यटक वाहनों को निर्धारित छह बजे से पहले ही रोहतांग की तरफ छोड़ा जा रहा है, जबकि मढ़ी और गुलाबा के बीच कई वाहन पिछले कुछ दिनों से चोरी छिपे पर्यटकों को रोहतांग ले जाने के लिए वहीं डटे हुए हैं। रोहतांग की तरफ लगने वाले जाम का मुख्य कारण टैक्सी चालकों का ओवरटेक करना बताया जा रहा है। इसी ओवरटेकिंग के चलते रविवार रात को गुुलाबा के पास एक पर्यटक वाहन ने लाहौल से आ रहे एक निजी वाहन को टक्कर मारी। गुलाबा में रविवार रात पांच घंटे तक जाम में फंसे लाहौल के यात्री अशोक, विशाल, टशी, संगीता, अनु और बिट्टू ने कहा कि रोहतांग में दिन के जाम से बचने के लिए उन्होंने लाहौल से रात दस बजे कुल्लू की तरफ अपना सफर शुरू किया। लेकिन जब वे रात एक बजे गुलाबा पहुंचे तो वहां पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी थी। इसके चलते दस घंटों तक जाम में फंसे रहे। गुलाबा में तैनात एक पुलिस कर्मी ने बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल के लिए फिलहाल उनके साथ दो और जवान है। लिहाजा वाहनों के रोहतांग की ओर उमड़ते सैलाब को नियंत्रित करना उनके बस से बाहर है। बैरियर पर पुलिस कर्मी से जब अमर उजाला ने छह बजे से रोहतांग की तरफ कुछ पर्यटक वाहनों को छोड़ने पर सवाल किया तो पुलिस कर्मी ने बताया इन पर्यटक वाहनों के पास लाहौल परमिट है। लेकिन जब लाहौल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल घाटी में नाममात्र सैलानी आ रहे हैं। लिहाजा यह सवाल उठना लाजिमी है कि पर्यटक लाहौल परमिट की आड़ में कोकसर या रोहतांग से वापस मनाली लौट रहे हैं।