फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सीजन शुरू होते ही पर्यटन नगरी जाम

सीजन शुरू होते ही पर्यटन नगरी जाम

Mon, 27 May 2019 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
सीजन शुरू होते ही पर्यटन नगरी जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। देश-विदेश के सैलानी पर्यटन सीजन के दौरान मनाली पहुंच रहे हैं। लेकिन पर्यटन नगरी में जाम की समस्या भी सैलानियों के लिए आफत बनती जा रही है। भुंतर से मनाली पहुंचने के लिए दो घंटे के सफर को तीन से चार घंटों का समय लग रहा है।

जिया से रामशिला के बीच फोरलेन कार्य के चलते यहां पर पर्यटकों सहित आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की हुई है। पुलिस जवानों को यातायात नियंत्रित करने में पसीने छूट रहे हैं। मनाली शहर का तो आलम यह है कि जैसे ही मनाली में ग्रीन टैक्स बैरियर से गाड़ियां क्रास करती हैं तो यहां लंबी लाइनें लग जाती हैं। हालांकि इस बार फोरलेन की वजह से सड़क चौड़ी हुई है। लेकिन मनाली शहर के अंदर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। एक बार अगर जाम लग जाता है तो यहां पर वाहनों को निकालने में काफी लंबा वक्त लग रहा है। गौर रहे कि मनाली में इन दिनों सैकड़ों वाहनों में पर्यटक मनाली की वादियों को निहारने आ रहे हैं। पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह न होने से भी जाम की स्थिति पैदा हो रही है। मनाली शहर के वामतट पर जगतसुख, प्रीणी, अलेउ में भी लोग जाम से परेशान हैं। बहरहाल मनाली में अभी पर्यटन सीजन शुरू ही हुआ है। इस बार पर्यटन सीजन जुलाई माह के आखिरी सप्ताह तक चलने वाला है। ऐसे में जाम से निपटने का पुलिस को स्थायी हल ढूंढना होगा, जिससे मनाली में ट्रैफिक सुचारु रूप से चल सके। पुलिस ने जाम की स्थिति से निपटने को लेकर प्लान तैयार किया है। इसके बाद भी जाम से निजात नहीं मिल रही है। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि पुलिस ने पर्यटन सीजन में जाम की स्थिति से निपटने के लिए कुल्लू से रोहतांग तक पुलिस और होमगार्ड के 300 जवान तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed