{"_id":"5cebee98bdec22072d1b9e0d","slug":"15589659614-kullu-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल परिसरों के आसपास हो पुलिस गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल परिसरों के आसपास हो पुलिस गश्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। पुलिस थाना बंजार में सोमवार को नशा निवारण समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी बंजार नरेश चंद शर्मा ने की। इस दौरान नशे पर शिकंजा कसने पर चर्चा की गई। सदस्यों ने सुझाव दिया कि नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर-7 में फॉरेस्ट कॉलोनी, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी, जिभी, बठाहड़ स्कूल के परिसरों के इर्दगिर्द सप्ताह में एक बार पुलिस गश्त जरूर करे, जिससे शरारती तत्वों पर नजर रहेगी।
सरकारी, निजी स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों को भी नशे की लत से रोकने में मदद मिलेगी। जिभी घाटी के भूतपूर्व सैनिकों ने सुझाव दिया कि बंजार घाटी के उभरते पर्यटन स्थलों में नशा निवारण हेतु जागरूकता शिविर लगाए जाएं। बंजार मुख्यालय में लग रहे जाम से निपटने के लिए पुलिस से स्थायी नीति बनाने की मांग की गई तथा ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए जवानों की संख्या बढ़ाई जाए। प्राथमिकता के आधार पर बाईपास निर्माण की दिशा में उचित कदम उठाए जाए। बंजार में पागल कुत्तों के आतंक पर सदस्यों ने चिंता जताई। इस दौरान नगर पंचायत बंजार के अध्यक्ष कुंज लाल राणा, उपाध्यक्ष ज्ञान सागर, पार्षद उर्मिला नेगी, दिल्लू देवी, मनोनीत पार्षद सीमा, पूर्व मनोनीत पार्षद टीसी महंत, मंगलौर पंचायत की प्रधान बीना भारती, थाटीबीड़ की प्रधान ठाकुरी देवी, समिति सदस्य पलाहच अनीता नेगी, पूर्व प्रधान खाड़ागाड़ लीना ठाकुर, छाया ठाकुर, आशा शर्मा, नीता देवी, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार के प्रधानाचार्य हरीश गुलेरिया, एनएसएस प्रभारी राजेंद्र ठाकुर, सेवानिवृत्त कैप्टन लाल चंद, गिरधारी लाल, भूतपूर्व सैनिक बलदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।