फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा करें सरकार

पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा करें सरकार

Wed, 10 Apr 2019 11:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा करें सरकार
लंबित मेडिकल बिलों का हो भुगतान : भारद्वाज
विज्ञापन

ढालपुर में सिविल पेंशनर एसोसिएशन कुल्लू की बैठक में उठाईं मांगें
पेंशनरों को हर माह 1000 रुपये चिकित्सा भत्ता देने की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मंडल की बैठक बुधवार को ढालपुर में हुई। खंड प्रधान जय बिहारी भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनरों के कई मुद्दों और मांगों पर चर्चा की गई। जय बिहारी भारद्वाज ने कहा कि पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार भी पूर्व सरकार की भांति आश्वासन ही दे रही है और इसको लेकर पेंशनरों में आक्रोश है।

बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें पेंशनरों को हर माह 1000 रुपये चिकित्सा भत्ता देने, दो साल में एक बार एलटीसी की सुविधा प्रदान करने, पेंशनरों के विभिन्न कार्यालयों में लंबित पड़े मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए राशि का प्रावधान करना, हिमाचल पथ परिवहन निगम की मुद्रिका बस कुल्लूू से भुंतर के लिए वाया वामतट चलाने, कुल्लू से मनाली वाया वामतट शाम सात बजे बस चलाने की मांग की गई। बैठक में जीएस नेगी सेउवाग शेर सिंह दलासणी ने संस्था में सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राज्य संयुक्त सचिव सेस राम ठाकुर, जिला प्रधान मोहर सिंह ठाकुर, महासचिव हिरा लाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष बहादुर चंद, कुल्लू मंडल के महासचिव केजी शर्मा, उप प्रधान टेढ़ी सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष तीर्थ राम राणा, चुनी लाल शर्मा, प्रेम बोध, मंगल नेगी, एसके केतन, शांता देवी, कुंदी देवी, मोहर सिंह, जगेश्वर ठाकुर, दुर्वासा नंद, कौशल्या देवी, नोखी देवी, नरोत्तम ठाकुर, आरपी शर्मा, केआर ठाकुर, राम सिंह तथा भाग चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed