{"_id":"5c59933ebdec220c0c321942","slug":"151549374270-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से बाह्य सराज के चार बस रूट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से बाह्य सराज के चार बस रूट बंद
विज्ञापन
DEMO PIC
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय से बाह्य सराज आनी के लिए चलने वाले एचआरटीसी के चार रूट एक माह से बंद पड़े हैं। इससे सैकड़ों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छह जनवरी से वाया जलोड़ी दर्रा होकर जाने वाली कुल्लू-बागीपुल, रामपुर, आनी, और दलाश बसें ठप हैं। ऐसे में लोग दर्रा में पड़ी चार फीट से भी अधिक बर्फ के बीच जान जोखिम में डालकर मीलों पैदल सफर करने को मजबूर हैं।
लोगों ने कई बार कुल्लू में एचआरटीसी अधिकारियों से मिलकर कुल्लू-बागीपुल बस सेवा को वाया करसोग होकर चलाने की मांग की। इस मामले को लेकर स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर ने भी लोगों की मांग के आधार पर एचआरटीसी के अधिकारी को बस सेवा शुरू करने के आदेश दिए। लेकिन एक हफ्ते के बाद भी बस सेवा को नहीं चलाया गया है। उधर, जलोड़ी दर्रा से अभी चार किलोमीटर दायरे से बर्फ हटाने का कार्य शेष है और मंगलवार को दर्जनों लोगों ने भारी बर्फ के बीच दर्रा को आरपार किया है। गोविंद सिंह ठाकुर, तिलक राज, रंजीत सिंह, भाग सिंह, मोहर सिंह ठाकुर, लाल चंद, जगदीश ठाकुर, तेज राम, लीला प्रसाद, उगम राम ठाकुर ने कहा कि लोग पैदल की जान जोखिम में डालकर आरपार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई जगहों में बर्फ की चादर पांच से छह फीट तक है। यहां बच्चों के साथ पैदल जाने वाले लोगों को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रशासन अलर्ट जारी कर जलोड़ी दर्रा होकर पैदल नहीं जाने की चेतावनी देता है तो वहीं दूसरी और बाह्य सराज के लोगों के आवागमन के लिए कोई भी बस सुविधा नहीं है। कहा कि जलोड़ी होकर गुजरने वाला हाईवे-305 एक माह से बंद है। इस और चलने वाले चारों रूट बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर कोई सुध नहीं ले रहा है। उधर, एनएच अथॉरिटी के सुपरवाइजर यशवर ठाकुर ने कहा कि अथॉरिटी खतरे को देखते हुए जलोड़ी दर्रा होकर मार्च तक बसों को चलाने की अनुमति नहीं देता है। उधर, विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा कि बस को वाया करसोग होकर चलाने के लिए एचआरटीसी कुल्लू के आरएम को एक सप्ताह पहले बस चलाने के निर्देश दिए हैं।