{"_id":"5c5840c6bdec224bc356ed88","slug":"151549287622-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे देरी से पहुंचा एयर इंडिया का विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे देरी से पहुंचा एयर इंडिया का विमान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। देश की राजधानी से लेकर चंडीगढ़ तक भारी कोहरे के चलते हवाई उड़ाने प्रभावित होने लगी हैं। इससे सोमवार को भी दिल्ली से भुंतर हवाई उड़ान करीब चार घंटे देरी से पहुंची, जबकि भुंतर से चंडीगढ़ की हवाई सेवा तीन दिनों से बंद चल रही है। ऐसे में पर्यटकों के साथ अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उड़ानों के प्रभावित होने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को एयर इंडिया की हवाई सेवा सुबह आठ बजे के बजाय दोपहर करीब सवा 12 बजे भुंतर में पहुंची। इसमें 47 सवारियां कुल्लू में उतरी, जबकि कुल्लू से दिल्ली जाने वाली दो दर्जन से अधिक सवारियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। दिल्ली जाने के लिए सवारियां सुबह सात बजे ही भुंतर एयरपोर्ट पहुंच गई थी, जिसमें कई पर्यटक भी शामिल थे। उन्हें एयरपोर्ट में ठंड में ठिठुरना पड़ा। उधर, दो फरवरी से भुंतर-चंडीगढ़ की उड़ान तीसरे दिन भी ठप रही। चंडीगढ़ में कोहरा अधिक होने से जहाज नहीं उतर पा रहा है। विंटर सीजन के मौके पर उड़ानों के बार-बार प्रभावित होने से पर्यटन कारोबारियों में निराशा का माहौल है। होटल एसोसिएशन मनाली के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि हवाई उड़ानों से मनाली में हाई प्रोफाइल पर्यटन में वृद्धि होती है। लेकिन कोहरे से उड़ानें नहीं होना पर्यटन के लिए बड़ा नुकसान है। एयरपोर्ट अथॉरिटी भुंतर के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि सोमवार को हवाई उड़ानें चार घंटे देरी से पहुंची हैं। चंडीगढ़ की उड़ानें तीन दिनों से बंद चल रही हैं।