फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नीना ठाकुर बनीं अध्यक्ष, अनिता सूद उपाध्यक्ष

नीना ठाकुर बनीं अध्यक्ष, अनिता सूद उपाध्यक्ष

Wed, 16 Jan 2019 06:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
नीना ठाकुर बनीं अध्यक्ष, अनिता सूद उपाध्यक्ष
नीना ठाकुर अध्यक्ष, अनिता चुनीं उपाध्यक्ष
विज्ञापन

नगर परिषद मनाली पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली पर भाजपा का कब्जा हो गया है। कांग्रेसी खेमे से भाजपा में शामिल हुई नीना ठाकुर को अध्यक्ष और अनिता सूद उपाध्यक्ष के पद पर काबिज हो गई हैं। पार्षद चमन कपूर, मनोज लारजे ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का समर्थन कर नप मनाली में भगवा लहरा दिया है। इससे कांग्रेस को झटका लगा है। कुल सात वार्डों वाली नगर परिषद मनाली में अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा के हैं।

25 दिसंबर को नीना ठाकुर और अनिता सूद मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गई थी। इसके एक दिन बाद ही चारों भाजपा पार्षदों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस पर एसडीएम मनाली रमन घरसंगी की ओर से 15 दिनों के भीतर बहुमत साबित करने को कहा। 11 जनवरी को नप मनाली पूर्व अध्यक्ष शबनम तनवर और उपाध्यक्ष जोगिंद्र पाल ने अपने पद से त्याग पत्र दिया था। 15 जनवरी को कोेरम पूरा न होने के चलते 16 जनवरी को पुन बैठक बुलाई गई। इसमें नीना ठाकुर ने अध्यक्ष और अनिता सूद ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना बहुमत साबित किया। अब नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। इसके बाद मनाली में विजय रैली निकाली। नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीना ठाकुर ने कहा कि पर्यटन नगरी मनाली के विकास के लिए नीतियां बनाई जाएंगी। इसके लिए मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पार्षद चमन कपूर और मनोज लारजे का मनाली के विकास में सहयोग लेंगे। मनालीवासियों को अच्छी सुविधा देना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। बहरहाल नगर परिषद मनाली में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी गंवा देने के बाद कांग्रेसी खेमे में हलचल है। कांग्रेस को लोकसभा चुनावों से पूर्व ही मनाली में झटका लगा है। इसका असर आगामी लोकसभा चुनावों में भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed