फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   छात्र संघ चुनाव को बहाल करे सरकार

छात्र संघ चुनाव को बहाल करे सरकार

Mon, 20 Aug 2018 07:25 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव को बहाल करे सरकार
छात्र प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुल्लू इकाई ने सोमवार को जिला मुख्यालय ढालपुर में उपायुक्त कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। छात्र संगठन ने प्रदेश सरकार से छात्र संघ चुनावों को जल्द बहाल करने की मांग की है। इसके अलावा अध्यापकों के रिक्त पदों को जल्द भरने, कृषि विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि रोकने की मांग की। साथ ही सेंटर यूनिवर्सिटी में रजिस्टार की ओर से गैर शिक्षकों की भर्ती में धांधली मामले के आरोप में उन्हें निष्कासित करने की मांग की है।

एबीवीपी कुल्लू जिला संगठन मंत्री प्रशांत कश्यप तथा इकाई सचिव महेंद्र ठाकुर ने कहा कि छात्र संगठन इन मांगों को लेकर सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया और सरकार को चेतावनी दी अगर शीघ्र उनकी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में सभी विद्यार्थियों को साथ लेकर एक बड़ा आंदोलन करेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार मुख्य रूप से जिम्मेदार होगी। इस दौरान विशाल पठानिया, अनिल, अमित, अनुराग, भास्कर, सृष्टि, दिशा, सोनू, कविता व उषा सहित कई छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed