फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पेड़ों पर पकने से पहले ही फटने लगा सेब फल

पेड़ों पर पकने से पहले ही फटने लगा सेब फल

Tue, 03 Jul 2018 09:48 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
पेड़ों पर पकने से पहले ही फटने लगा सेब फल
पेड़ों पर पकने से पहले ही फटने लगा सेब फल
विज्ञापन

खराहर कई बगीचों में पेश आ रही समस्या
सेब की क्षति होने से बागवान बैकफुट पर
उमर उजाला ब्यूरो
खराहल (कुल्लू)। मौसम की बेरुखी इस बार बागवानों पर भारी पड़ रही है। पहले ओलावृष्टि और अंधड़ के कारण बागवानी और कृषि को काफी नुकसान हुआ है इसके बाद सूखे से काफी नुकसान झेलना पड़ा है। अब बरसात के चलते सेब फल पकने से पहले ही पेड़ो पर फटने लगे हैं। इस बीमारी से बागवानों में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है यह समस्या अधिक सूखे के कारण उन इलाकों में पेश आ रही है, जहां पहले सूखे से सेब फसल अधिक प्रभावित थी। जिन क्षेत्रों में सिंचाई की व्यवस्था भी न के बराबर थी। विशेषज्ञों के अनुसार एकाएक बारिश होने से सूखे से प्रभावित सेब में रस चढ़ने के कारण दबाव पड़ जाता है और फल फट जाता है। बताया जा रहा है कि सेउबाग क्षेत्र के अलावा अधिक सूखे से प्रभावित बगीचों में भी समस्या पेश आ रही है। घाटी के बागवान देवराज नेगी, नारायण महंत, सुरेंद्र, जयचंद, कमल, राम चंद और अमन आदि का कहना है कि पहले सेब बेहतर था, लेकिन बारिश के बाद अचानक फल पेड़ों पर ही फटने लगे हैं। इससे करीब 15 फीसदी नुकसान की आशंका जाहिर की जा रही है। ऐसे में आर्थिक तौर पर बागवानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। उन्होंने बागवानी विभाग से गुहार लगाई है कि फील्ड स्टाफ इस बारे में बागवानों को जागरूक करे।
विज्ञापन

कोट
-यह समस्या दो तरह से उत्पन्न हो जाती है। एक अधिक बारिश और दूसरी अत्यधिक सूखे के कारण सेब फल फट जाते हैं। सूखे के कारण फल में रस बनना थम जाता है, जैसे ही एकाएक बारिश होती है तो प्रेशर से फल फटने शुरू हो जाते हैं। लिहाजा इससे निजात पाने के लिए आरंभ में ही बगीचों में सिंचाई समय-समय पर करनी चाहिए। यह कोई बीमारी नहीं है। यह सूखे में अममून होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ किशोर खोसला, प्रभारी अनुसंधान केंद्र सेउबाग कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed