{"_id":"5b1ab1d74f1c1b6c4d8b5859","slug":"151528476119-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूली-निहारनी सड़क पर की टारिंग की बजरी लगी बहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूली-निहारनी सड़क पर की टारिंग की बजरी लगी बहने
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूली-निहारनी सड़क पर बजरी भी निकली
एचपीपीसीएल के जीएम मामले से अनभिज्ञ, बोले-छुट्टी पर हूं
बढ़ रहा आक्रोश, सरेआम हो रही धांधली, नहीं हो रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। न्यूली-निहारनी सड़क पर की गई टारिंग की बजरी तक निकलने लग गई है। एचपीपीसीएल परियोजना के जीएम इस मामले से अनभिज्ञ हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके हितों को दरकिनार करते हुए परियोजना प्रबंधन जानबूझ कर किनारा कर रहा है और इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रशासन व शासन भी ग्रामीणों की मांग को अनदेखा कर रहा है।
न्यूली-निहारनी सड़क में मात्र दस घंटे में ही टारिंग उखड़ गई है। अब कई जगहों में टारिंग की बजरी तक बहने लग गई है लेकिन परियोजना के जीएम को इस संबंध में जानकारी तक नहीं है। छुट्टी का हवाला देकर जीएम कार्यालय से ही जानकारी जुटाने की बात कह रहे हैं। डीसी यूनुस ने मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं लेकिन परियोजना प्रबंधन प्रशासन के आदेशों को भी अनदेखा कर रहा है। अब मजबूरन दोबारा घाटी की पांच पंचायतों की जनता को सड़कों पर उतरना पड़ेगा। देउरीधार पंचायत प्रधान निर्मला देवी, उपप्रधान भगत राम, गाड़ापारली पंचायत प्रधान भाग सिंह, शांघड़ पंचायत प्रधान सवित्रा देवी, उपप्रधान लेद राम, सुचैहण पंचायत प्रधान रेवती राम, शैंशर पंचायत प्रधान नरेश कुमार, इंटक प्रधान प्रकाश चंद, रीना देवी, शेर सिंह, दुनी सिंह, लाल चंद, बिहारी लाल, रमेश कुमार, खेमराज, उदय राम, पूने राम, राजकुमार, किशोरी लाल, किशन चंद, भाग चंद, प्रमोद कुमार, लीलाधर, उत्तम चंद, केहर सिंह, राजेश कुमार, सन्नी सोहल, वीर सिंह, खेेले राम, हरी राम, ध्यान सिंह, नरोत्तम लाल ने कहा कि परियोजना की सड़कों की देखरेख की सुध लेने वाला कोई नहीं है। शासन समेत प्रशासन की अनदेखी के चलते ही परियोजना प्रबंधन मनमर्जी से घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। नतीजतन सड़क पर की गई टारिंग की बजरी तक बहने लगी है। उधर, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने कहा कि एचपीपीसीएल प्रबंधन को सड़क पर दोबारा टारिंग करने के आदेश जारी कर दिए हैं।